अलीगढ़… जाट राजा महेंद्र प्रताप सिंह के नाम होगी यूनिवर्सिटी; योगी ने किया ऐलान

National

(www.arya-tv.com)पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने बड़ा दांव चल दिया है। यहां अलीगढ़ में जाट राजा महेंद्र प्रताप सिंह के नाम से स्टेट यूनिवर्सिटी बनाने का ऐलान किया गया है। इसका शिलान्यास खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 सितंबर को करेंगे। जाट राजा को पाकिस्तान के संस्थापक मोहम्मद अली जिन्ना का सबसे बड़ा विरोधी माना जाता है। 2019 में ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जाट राजा के नाम स्टेट यूनिवर्सिटी खोलने का भरोसा अलीगढ़ के लोगों को दिया था।

1915 में अफगानिस्तान में रहकर बनाई भारत की अंतरिम सरकार
अफगानिस्तान में रहते हुए राजा महेंद्र प्रताप ने 1915 में भारत की अंतरिम सरकार बनाई थी। राजा महेंद्र प्रताप सिंह ने ही अलीगढ़ में विश्वविद्यालय खोलने के लिए अपनी जमीन दान की थी, लेकिन बाद में उनका नाम ही यहां से हटा दिया गया। अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में सिर्फ जिन्ना का नाम ही लिखा गया, जबकि राजा का नाम हटा दिया गया। इसी कारण यहां पर एएमयू का नाम बदलने के लिए काफी मांग उठती रहती है।