अजय देवगन की 'बेटी' ने ब्वॉयफ्रेंड संग गुपचुप कर ली शादी

अजय देवगन की ‘बेटी’ ने ब्वॉयफ्रेंड संग गुपचुप कर ली शादी

Fashion/ Entertainment

26 अगस्त को जन्मीं इशिता 29 साल की हो चुकी हैं। इशिता ने स्टार प्लस पर आने वाले सीरियल एक घर बनाऊंगा से साल 2013 में डेब्यू किया। सीरियल में उन्होंने पूनम का किरदार निभाया था। टीवी से मिली शोहरत के बाद इशिता ने बॉलीवुड की ओर रुख किया। आज उनके जन्मदिन पर जानते हैं उनसे जुड़ी खास बातें।

झारखंड के जमशेदपुर में जन्मीं इशिता दत्ता ने अपनी स्कूल की पढ़ाई भी यहीं से कीं। इसके बाद वो मुंबई पहुंचीं और मीडिया स्टडीज का कोर्स किया। इशिता अभिनेत्री तनुश्री दत्ता की बहन हैं। तनुश्री ने साल 2004 में फेमिना मिस इंडिया का खिताब जीता था। पिछले साल उन्होंने मी टू आंदोलन की शुरुआत की थी।
इशिता ने साल 2012 में तेलुगू फिल्म चनाक्यूडू (Chanakyudu) में काम किया। बॉलीवुड की बात करें तो इशिता की पहली फिल्म 2015 में रिलीज हुई दृश्यम थी। इसमें उन्होंने अजय देवनग की बेटी का किरदार निभाया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी।
साल 2016 में इशिता दत्ता ने टीवी पर फिर से वापसी की और लाइफ ओके पर प्रसारित सीरियल रिश्तों का सौदागर- बाजीगर में मुख्य भूमिका निभाई। इस फिल्म में उनके अपोजिट अभिनेता वत्सल सेठ थे। हालांकि इस शो को सफलता नहीं मिली और 3 महीने बाद ही इसे बंद करना पड़ा। एक साल बाद ही इशिता ने कपिल शर्मा की फिल्म फिरंगी में काम किया।