‘अख लड़ जावे’ गाने पर जान्हवी कपूर ने किया बेली डांस, वायरल वीडियो

Fashion/ Entertainment

बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर फिटनेस को लेकर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। ऐसे में अक्सर उनको जिम फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो जाते हैं। लेकिन इस बार जान्हवी का बेली डांस वीडियो वायरल हो रहा है।
दरअसल जान्हवी कपूर को डांस का काफी शौक है। कई बार उनके डांसिंग वीडियोज सोशल मीडिया पर सामने आ चुके हैं। लेकिन इस बार जान्हवी का बेली डांस वीडियो सामने आया है जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। वीडियो में जान्हवी कपूर ‘अख लड़ जावे’ गाने पर बेली डांस करती नजर आ रही हैं। वहीं वीडियो में जान्हवी अकेली नहीं हैं। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को janhvikapoorslays_ हैंडल से शेयर किया गया है।
बात जान्हवी कपूर की प्रोफेशनल लाइफ की करें तो फिलहाल वो कारगिल गर्ल की शूटिंग में बिजी हैं। इस फिल्म में पंकज त्रिपाठी और अंगद बेदी के साथ वो नजर आएंगी। बता दें कि ये गुंजन सक्सेना के जीवन पर आधारित बायोपिक है। बात जान्हवी कपूर की प्रोफेशनल लाइफ की करें तो फिलहाल वो कारगिल गर्ल की शूटिंग में बिजी हैं। इस फिल्म में पंकज त्रिपाठी और अंगद बेदी के साथ वो नजर आएंगी। बता दें कि ये गुंजन सक्सेना के जीवन पर आधारित बायोपिक है। गौरतलब है कि जान्हवी कपूर ने फिल्म धड़क से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके साथ ईशान खट्टर नजर आए थे। वहीं फिल्म का निर्देश शशांक खेतान ने किया था।