आरती 21 नवंबर को अपना बर्थडे सेलिब्रेट करती हैं । हम बात कर रहे हैं आरती छाबड़िया की । इस मौके पर जानते हैं उनके बारे में कुछ अनसुने तथ्य…
आरती ने कई बॉलीवुड फिल्मों में काम किया । जिसमें अक्षय कुमार के साथ ‘आवारा पागल दीवाना’ और गोविंदा के साथ फिल्म ‘राजा भैय्या’ जैसी फिल्में शामिल हैं । इसके अलावा उन्होंने कन्नड़, तेलुगू और पंजाबी फिल्मों में भी काम किया । लेकिन इन भाषाओं में आरती कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाईं ।
उन्होंने महज तीन साल की उम्र में ही काम करना शुरू कर दिया था। बता दें कि आरती अब तक 300 से ज्यादा टीवी विज्ञापनों में काम कर चुकी हैं। इतना ही नहीं आरती ने सॉन्ग ‘नशा ही नशा है, हैरी आनंद की ‘चाहत’ और सिंगर अदनान सामी के प्राइवेट एलबम में भी अपने हुस्न का जलवा बिखेरा है।
आरती ने 2002 में आई फिल्म ‘तुमसे अच्छा कौन है’ से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वह माधुरी के साथ फिल्म ‘लज्जा’, अक्षय के साथ ‘अवारा पागल दिवाना’, गोविंदा के साथ ‘राजा भैया’, सलमान के साथ ‘पार्टनर’, ‘हे बेबी’, ‘मिलेंगे-मिलेंगे’ में नजर आई थीं लेकिन आरती को सफलता नहीं मिली।
बता दें कि आखिरी बार आरती 2013 में आई फिल्म ‘दस तोला’ में दिखी थीं। इससे पहले 2011 में आरती रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी में भी देखी गई थीं। जहां उन्होंने इस सीजन का खिताब अपने नाम किया था।
आरती ने 2017 में एक शार्ट फिल्म “मुंबई वाराणसी एक्सप्रेस” में भी काम किया था। ये फिल्म यूट्यूब पर अपलोड की गई थी। लोगों को ये फिल्म काफी पसंद आई थी । पिछले साल आरती ने ऑस्ट्रेलिया में काम कर रहे टैक्स कंसल्टंट विशारद से शादी कर ली थी । दोनों की शादी की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर खूब वायरल हुई थीं ।
आरती ने अपनी शादी को लेकर कहा था, ‘मैंने और विशारद ने 11 मार्च को अपने घरवालों की मौजूदगी में मॉरिशस में सगाई की थी। मुझे कोई सच्चा इंसान मिलेगा मैंने इसकी उम्मीद छोड़ दी थी। मेरे परिवार को लगता था कि मुझे सबसे अच्छा लड़का मिलेगा। मैं जब विशारद से मिली तो मुझे एहसास हुआ कि उसमें वह सब कुछ है जिसका मैं सपना देखा करती थी। मैं बहुत खुशकिस्मत हूं कि एक लंबे इंतजार के बाद मेरी अरेंज मैरिज हो रही है।’
