Arya News Lucknow:Dipti
शाहरुख खान अपनी अपकमिंग मूवी जीरो का ट्रेलर वो अपने 53वें जन्मदिन के अवसर पर रिलीज कर रहे हैं। जिसके लिए उनकी टीम मुंबई के वडाला के सिनेमाहॉल वाले वेन्यु को मेरठ के तौर पर रीक्रिएट करेगी। फिल्म से जुड़े लोगों ने इसकी पुष्टि की है। वेन्यु को मेरठ के घंटाघर के तौर पर रीक्रिएट किया जाएगा। उसमें वे बउआ सिंह बनकर गमछा, लेदर जैकेट और जींस पहने नजर आएंगे। इस मौके पर शाह रुख ने अपने फैंस को भी इनवाइट किया है।
एक साथ होंगे तीन – तीन सेलिब्रेशन
2 नवम्बर को शाहरुख खान का बर्थडे है। वहीं इसी हफ्ते दीवाली भी है और शाहरुख की फिल्म जीरो भी दिसम्बर में रिलीज होने वाली है। इस लिहाज से शाहरुख के पास सेलिब्रेशन के तीन मौके एक साथ आए हैं। इन मौकों के लिए खास तैयारियां भी की जा रही हैं।
मन्नत का होगा स्पेशल डेकोरेशन
शाहरुख खान के बंगले मन्नत को सजाया जा रहा है। इसकी कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर भी वायरल हुई हैं। जिसमें शाहरुख का घर मन्नत रोशनी से जगमगाता नजर आ रहा है तथा शाहरुख की फिल्म 21 दिसम्बर को रिलीज हो रही है।