लखनऊ और अमृतसर में जीरो विजिबिलिटी, जानें कल कैसे होगें हालात

# National

(www.arya-tv.com) शनिवार सुबह दिल्ली (Delhi), लखनऊ (Lucknow) और अमृतसर (Amritsar) में घना कोहरा (Dense Fog) था, जिस वजह से सड़क पर चल रहे लोगों को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ा। इससे पहले भारतीय मौसम विभाग ने बताया कि आज सुबह 5.30 बजे दिल्ली के पालम में 9.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो अगले 24 घंटे में 0.2 डिग्री सेल्सियस तक गिरने की संभावना है। सफदरजंग में तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ज किया गया जो अघले 24 घंटे में 1.2 डिग्री तक बढ़ने की संभावना है। भारतीय मौसम विभाग ने संभावना जताई कि 18 जनवरी की सुबह तक उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमान 3-4 डिग्री तक बढ़ने का अनुमान है।

राजधानी नई दिल्ली में घना कोहरा होने की वजह से दिल्ली हवाई अड्डे पर 50 से अधिक उड़ानों के संचालन में विलंब हुआ। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी। भारत मौसम विभाग ने बताया कि राजधानी में शनिवार को बहुत घना कोहरा होने के कारण दृश्यता कम होकर शून्य मीटर पर आ गयी । हवाई अड्डा अधिकारियों ने बताया कि इसका असर उड़ानों पर पड़ा है और 50 से अधिक उड़ाने विलंबित रही है।