- यूनिवर्सिटी के मुख्य सदस्य के जेल जाने के बाद कौन करेगा संचालन, शासन को जिला प्रशासन ने भेजी रिपोर्ट
- आजम खान, तंजीन फातिमा और अब्दुल्ला सीतापुर जेल में बंद हैं, सरकार प्रशासक नियुक्त कर सकती है
(www.arya-tv.com) समाजवादी पार्टी के नेता और रामपुर से सांसद आजम खान के ड्रीम प्रॉजेक्ट जौहर यूनिवर्सिटी पर खतरा मंडराने लगा है। यूनिवर्सिटी का संचालन उनसे छिना जा सकता है। जल्द सरकार एक प्रशासक नियुक्त कर सकती है। फर्जी बर्थ सर्टिफिकेट मामले में आजम अपनी पत्नी तंजीन और बेटे अब्दुल्ला के साथ अभी जेल में बंद हैं। जिला प्रशासन की तरफ से यूनिवर्सिटी को कब्जे में लेने की रिपोर्ट भेजी गई है। प्रशासन ने सरकार को जानकारी दी है कि ट्रस्ट के अहम सदस्यों को जेल चले जाने के बाद उसकी देखरेख कौन करेगा। इसको ध्यान में रखते हुए सरकार ने यह कदम उठाए हैं।
अब रामपुर नहीं लाए जाएंगे आजम खान, अदालत ने कहा- वीडियो कांफ्रेंसिंग से होगी सुनवाई
समाजवादी पार्टी सरकार में मंत्री रहते आजम खान ने जौहर यूनिवर्सिटी की स्थापना की थी। इसके लिए देश-विदेश से चंदे के साथ सरकारी मदद भी मिली थी। यूनिवर्सिटी का संचालन एक ट्रस्ट करता है। यूनिवर्सिटी के संस्थापक और कुलाधिपति खुद आजम खान हैं। वह ट्रस्ट के अध्यक्ष भी हैं। उनके पूर्व विधायक बेटे अब्दुल्ला आजम सीईओ और ट्रस्ट के सदस्य हैं। आजम की पत्नी तंजीन फातिमा और रामपुर जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष सलीम कासिम भी ट्रस्ट के खास सदस्य हैं।

कुलाधिपति आजम खान अपनी पत्नी और बेटे साथ जेल में बंद हैं
कुलाधिपति आजम खान, सीईओ अब्दुल्ला आजम, सदस्य तंजीन फातिमा और सलीम कासिम चारों जेल में हैं। जौहर ट्रस्ट के अध्यक्ष आजम खान, सीईओ अब्दुल्ला आजम और पत्नी तंजीन फातिमा पर धोखाधड़ी और सलीम कासिम पर फर्जीवाड़े के आरोप हैं। बेटे के फर्जी बर्थ सर्टिफिकेट मामले में आजम अपनी पत्नी और बेटे के साथ 26 फरवरी से जेल में हैं। सलीम कासिम हाल में अदालत में सरेंडर कर जेल गए हैं। जौहर ट्रस्ट पर आरोप है कि उसने अपने हर साल सरकार को भेजी जाने वाली रिपोर्ट नहीं भेजी है। यह सीधे तौर पर नियमों का उल्लंघन है। नियमों के तहत ट्रस्ट को हर साल एक अप्रैल को जिला प्रशासन को प्रगति रिपोर्ट देनी चाहिए। इस लेटलतीफी पर जांच भी बैठ गई है। एसडीएम सदर रामपुर जांच अफसर हैं।