(www.arya-tv.com)दीपावली पर अयोध्या भगवान राम के स्वागत के लिए सजी है। आज पहली बार रामलला के मंदिर में 11 हजार दीप जलाए गए। CM योगी आदित्यनाथ और गवर्नर आनंदीबेन पटेल ने अयोध्या में जन्मभूमि पहुंचकर रामलला की पूजा की। इसके बाद रामकथा पार्क में भगवान की अगवानी की। योगी और पटेल शाम को दीपोत्सव की शुरुआत की।
दीपोत्सव के लिए सरयू के 24 घाटों को छह लाख दीये प्रज्ज्वलित किए गए।अयोध्या में तीन दिन के दीपोत्सव की शुरुआत शुक्रवार से हो गई। इस दिन भगवान राम का राज्याभिषेक भी किया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा- भगवान राम का मंदिर बनने के इंतजार में दुनियाभर में भक्तों की पीढ़ियां गुजर गईं। भक्तों का यह सपना पीएम मोदी की वजह से पूरा हुआ। आज पांच सदी का संकल्प पूरा होता हुआ दिखाई दे रहा है।
ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया
DIG दीपक कुमार के मुताबिक, ड्रोन कैमरे से पूरे अयोध्या की निगरानी की जा रही है। बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात है। अयोध्या में ही 12 स्थानों पर रूट डायवर्ट किया गया है। एंबुलेंस और मरीज वाहनों के लिए ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया है।