शाओमी ने लॉन्च किए नए इयरफोन्स, जाने कितनी है कीमत

Business

(www.arya-tv.com)  भारत में स्मार्टफोन और स्मार्ट टीवी का सबसे बड़ा ब्रांड शाओमी ने अपने ऑडियो उत्पादों की श्रेणी को और आगे बढ़ाते हुए नए मी ड्यूल.ड्राइवर इन.इयर इयरफोन्स लॉन्च किए हैं। इन इयरफोन्स के साथ 10 एमएम और 8 एमएम के डायनामिक ड्राइवर्स भी दिए जा रहे हैं जिनमें बास और ट्रेबल का प्रदर्शन बहुत ही उम्दा है। साउंड डिस्टॉर्शन कम से कम हो इसका पूरा ख्याल इन इयरफोन्स के डिज़ाइन में रखा गया है साथ ही एक्स्ट्रा बासए उत्कृष्ट ट्रेबल्स और सुस्पष्ट मिड्स से शाओमी के नए मी ड्यूल ड्राइवर इन.इयर इयरफोन्स से सुनाई देने वाली आवाज आपको तल्लीन कर देती है।

प्रतिष्ठित आईएफ डिज़ाइन अवार्ड 2020 से सम्मानित यह इयरफोन्स बहुत ही शानदार दिखते हैंए साथ ही मजबूत भी हैं। इनके आउटर शेल को बेहतरीन कार्बन लुक दिया गया है जो इन्हें स्टाइलिश बनाता है। जिरकॉन सैंडब्लास्टींग प्रोसीजर के साथ बिलकुल सही बनायीं गयी अनोडाइज्ड अल्युमिनियम कैविटी की वजह से यह इयरफोन्स वजन में हल्केंए स्क्रैच प्रूफ और फिंगरप्रिंट रेसिस्टेंट बने हैं। सॉफ्ट एंटी.स्लिप इयरप्लग्स इन इयरफोन्स की और एक खासियत हैं जिससे यह आपके कान में सही से फिट होते हैं और आप बिना किसी भी परेशानी के इन्हें आराम से पहने रख सकते हैं।

शाओमी ड्युअल ड्राइवर इन.इयर इयरफोन्स को तीन बटनों से ऑपरेट किया जा सकता है और यह वॉइस असिस्टेंट्स को भी सपोर्ट करते हैं। इनमें इयरबड्स मैग्नेटिक होने की वजह से उन्हें संभालकर रखना बहुत ही आसान हैए उनकी टैंगल.फ्री ब्रेडेड केबल लचीली और टिकाऊ है। कुल मिलाकर यह सभी विशेषताएं इन इयरफोन्स की गुणवत्ता और मजबूती को बढ़ाती हैं। शाओमी इंडिया के चीफ बिज़नेस ऑफिसर श्री रघु रेड्डी ने बतायाए आज भारत में अधिकांश लोगों का जीवन काफी भागदौड़ भरा हो चूका हैए कंटेंट को भी आते.जाते ही सुना जाता है।

ज्यादातर इयरफोन्स में सिंगल डायनामिक ड्राइवर होता हैए जबकि मी ड्यूल ड्राइवर इन.इयर इयरफोन्स अलग.अलग फ्रीक्वेंसीज़ की रेंज को अलग करके ड्यूल डायाफ्राम ड्राइवर्स के जरिए आवाज का और अधिक संपूर्ण अनुभव देते हैं। आधुनिक ग्राहकों की ऑडियो जरूरतों और इच्छाओं को पूरा करने के लिए बेहतरीन बासए ट्रेबल और मिड्स के साथ इन इयरफोन्स को डिज़ाइन किया गया है। टिकाऊपन को बढ़ाने के लिए इनमें ब्रेडेड वायर्स दिए गए हैंए साथ ही पैसिव नॉइज़ कैंसलेशन की वजह से यह इस केटेगरी का अतुलनीय मूल्य उत्पाद बनने की क्षमता रखता है।