(www.arya-tv.com) मिशन शक्ति के अंतर्गत बैदेही वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा अलीगंज स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस डिग्री कॉलेज में 51 महिलाओं का सम्मानित किया गया। जिसमें से 12 महिलाओं को अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने हेतु सरोजिनी नायडू सम्मान से सम्मानित किया जाएगा और 30 से ज्यादा महिलाओं को मैं हूं नारी सम्मान से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रूप में कैबिनेट मंत्री बृजेश पाठक जी एवं महापौर श्रीमती संयुक्ता भाटिया जी में उपस्थित रही।
इस अवसर पर बोलते हुए महापौर श्रीमती संयुक्ता भाटिया जी ने कहा कि आज का वक़्त अब बदल चुका है।
महिलाएं अब पुरूषों से कंधे से कंधा मिला कर चल रही है।महिलाएं आज हर वो काम कर रही है जिसमे पहले पुरूषों के एकाधिकार हुआ करता था।आज महिलाएं रिक्शा से लेकर हवाई जहाज तक उड़ा रही है।महिलाओं का आत्मनिर्भर होना आज के वक़्त की जरूरत है।महिलाएं जितना अपने पैरों पर खड़ी होंगी समाज मे उनकी भागीदारी बढ़ती जाएगी। आज महिलाओं को सशक्त होने की जरूरत है। इस अवसर पर महापौर संग समाज सेविका नम्रता पाठक ,डॉ अनीता श्रीवास्तव ,आरती पाल , डिंपल वर्मा ,मिथिलेश चौहान सहित अन्य महिलाएं उपस्थित रही।