हवाओं ने बढ़ाई ठंडअधिकतम तीन डिग्री गिरा तापमान

Gorakhpur Zone UP

गोरखपुर।(www.arya-tv.com) पछुआ हवाओं ने जिले में गलन बढ़ा दी है। पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में करीब तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। गुरुवार को दिन का अधिकतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

जबकि इससे एक दिन पूर्व बुधवार को दिन का अधिकतम तापमान 24.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था। गुरुवार का तापमान दिसंबर माह के औसत अधिकतम तापमान से 3.6 डिग्री सेल्सियस कम है। दिसंबर माह का औसत अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस है। मौसम विशेषज्ञ कैलाश पाण्‍डेय ने शुक्रवार के लिए पूर्वानुमान जताया है कि दिन का अधिकतम तापमान करीब 20 डिग्री सेल्सियस रहेगा और न्‍यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है।

गुरुवार को न्‍यूनतम तापमान करीब 11.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। यह बुधवार के न्‍यूनतम तापमान से 1.4 डिग्री सेल्सियस कम है। मौसम विशेषज्ञ कैलाश पाण्‍डेय ने कहा है कि अगले चार दिनों तक लोगों को ठंड को लेकर विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है। पछुआ हवाओं के चलने से दिन के तापमान में गिरावट आएगी। दिन के समय में ही अधिकांश लोग घरों से बाहर होते हैं।

ऐसे में विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है। वह ठंड को लेकर पूरी एहतियात बरतें। मौसम विशेषज्ञ कैलाश पाण्‍डेय का कहना है कि पिछले करीब तीन दिनों से एयर क्‍वालिटी इंडेक्स; एक्‍युआईद्ध में सुधार देखने को मिल रहा है। वायु शुद्धता सूचकांक के स्‍तर में पिछले 24 घंटे में करीब 22 माइक्रो ग्राम प्रति घन मीटर की कमी देखने को मिली है। यह लोगों के लिए बेहतर संदेश है।

मौसम विशेषज्ञ ने कहा कि करीब 10 दिन पूर्व शहर में एक्‍युआई का स्‍तर 182 माइक्रो ग्राम प्रति घन मीटर चला गया थाए जबकि 100 माइक्रो ग्राम प‍्रति घन मीटर की हवा ही फेफड़े के लिए शुद्ध मानी जाती है। ऐसे में 182 माइक्रो ग्राम प्रति घन मीटर अत्‍यंत नुकसान देह है। ऐसे में गुरुवार को वायु शुद्धता सूचकांक का स्‍तर 124 पर पहुंचना एक सुखद संदेश हैं। लोग पर्यावरण के प्रति जागरूक हों तो एक्‍युआई 100 से भी नीचे आ सकती है।