संयुक्त विशेष सत्र को संबोधित करेंगे राष्ट्रपति:कोविंद के यूपी दौरे का सोमवार को आखिरी दिन

# ## Lucknow

(www.arya-tv.com) राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद सोमवार को लखनऊ में हैं। वह आजादी के अमृत महोत्सव में आज यानी सोमवार को विधानसभा और विधान परिषद के संयुक्त विशेष सत्र को संबोधित करेंगे। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद सुबह 10:30 बजे राजभवन से विधानसभा के लिए निकलेंगे। वह 11 बजे संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगे। यह पहली बार है जब अमृत महोत्सव के मौके पर कोई राष्ट्रपति विधान मंडल के दोनों हाउस के जॉइंट सेशन को संबोधित करेगा।

विधानभवन के पोर्टिको में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, विधान परिषद सभापति मानवेंद्र सिंह, विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राष्ट्रपति का स्वागत करेंगे। साथ ही उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य, ब्रजेश पाठक के साथ ही सभी पार्टियों के विधानमंडल दल के नेता भी उनके स्वागत के लिए मौजूद रहेंगे।

राष्ट्रपति के सम्मान में राजभवन में दोपहर का भोजन
संयुक्त सत्र में राष्ट्रपति के बाद राज्यपाल, विधान परिषद सभापति, विधानसभा अध्यक्ष और मुख्यमंत्री का भी संबोधन होगा। एक घंटे विधान भवन में रहने के बाद राष्ट्रपति वापस राजभवन जाएंगे। उनके सम्मान में दोपहर का भोजन राजभवन में ही रखा गया है। इसके बाद देर शाम राष्ट्रपति लखनऊ से लौट जाएंगे।

जून से राष्ट्रपति यूपी के दौरे पर है
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 3 जून से यूपी के दौरे पर हैं। 3 जून को वह कानपुर देहात पहुंचे थे। 4 को वह गोरखपुर गए। गोरखपुर से 5 जून को वाराणसी पहुंचे। वाराणसी से 5 जून को ही शाम 7:30 बजे लखनऊ पहुंचे। इसके बाद रात्रि विश्राम लखनऊ राजभवन में किया।

रविवार को वाराणसी में थे राष्ट्रपति
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद रविवार को पत्नी सविता कोविंद वाराणसी पहुंचे थे। यहां से पहले बनारस रेल इंजन कारखाना (BLW) के गेस्ट हाउस गए। यहां पर रेस्ट करने के बाद शाम को पत्नी के साथ वह बाबा विश्वनाथ धाम पहुंचे। यहां पर उन्होंने दर्शन-पूजन किया।