पद्म पुरस्कार: जानिए उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कितने लोगों को कौन सा अवार्ड मिला?

# ## National

 भारत सरकार ने 25 जनवरी को पद्म पुरस्कारों की घोषणा की. इसमें देश के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वालों को सम्मानित किया गया. इस बार कुल 7 व्यक्तियों को पद्म विभूषण, 19 को पद्म भूषण और 113 को पद्मश्री से नवाजा गया. यह पुरस्कार उन लोगों को दिए गए, जिन्होंने अपने क्षेत्र में असाधारण कार्य किए हैं और देश की प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है.

इनमें सबसे ज्यादा तमिलनाडु और महाराष्ट्र की 13/ 13 शख्सियतों को पद्म पुरस्कार मिले. इसके अलावा उत्तर प्रदेश 10 शख्सियतों को यह पुरस्कार मिले. साथ ही कर्नाटक और पश्चिम बंगाल की 9-9 शख्सियतों को यह पुरस्कार मिला है. उत्तर प्रदेश से जिन नामों का ऐलान हुआ है उनमें रामबहादुर राय (साहित्य और शिक्षा – पत्रकारिता – पद्म भूषण), साध्वी ऋतंभरा (सामाजिक कार्य – पद्म भूषण), अशुतोष शर्मा (विज्ञान और इंजीनियरिंग – पद्म श्री), गणेश्वर शास्त्री द्रविड़ (साहित्य और शिक्षा – पद्म श्री) और हृदय नारायण दीक्षित (साहित्य और शिक्षा – पद्म श्री) है.

इन्हें भी मिलेगा पुरस्कार
इसके अलावा नारायण (भुलै भाई) (मरणोपरांत) (सार्वजनिक मामले – पद्म श्री), सत्यपाल सिंह (खेल), सैयद ऐनुल हसन (साहित्य और शिक्षा – पद्म श्री), श्याम बिहारी अग्रवाल (कला – पद्म श्री) और सोनिया नित्यानंद (चिकित्सा – पद्म श्री) दिए जाने का ऐलान किया गया है. वहीं उत्तराखंड से दो नामों का ऐलान पद्म पुरस्कार के लिए किया गया है. उत्तराखंड से ह्यू और कॉलीन गांटज़र (मरणोपरांत) (द्वय – साहित्य और शिक्षा – पत्रकारिता – पद्म श्री) और राधा बहिन भट्ट (सामाजिक कार्य – पद्म श्री) को पुरस्कार दिए जाने का ऐलान किया गया है.