कौन है AI समिट में थू-थू कराने वाली प्रोफेसर नेहा सिंह ?विवाद की पूरी कहानी

# ## National
Galgotias University: ‘आपका 6 मुझे 9 भी तो लग सकता है’ AI समिट में थू-थू कराने वाली प्रोफेसर नेहा सिंह कौन है?
दिल्ली में चल रहे इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में गलगोटियास यूनिवर्सिटी ने एक चाइनीज रोबोट डॉग को अपने नाम से पेश कर दिया. इसका वीडियो वायरल हो गया जिसमें एक प्रोफेसर नेहा सिंह को यह दावा करते हुए दिखाया गया.
वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर यूनिवर्सिटी की खूब आलोचना हुई. लोगों ने कहा कि यूनिवर्सिटी ने चाइनीज कंपनी यूनिट्री का रोबोट खरीदा और उसे अपना इनोवेशन बताकर दिखाया.सोशल मीडिया पर ट्रोल होने के बाद यूनिवर्सिटी को एआई समिट से हटा दिया गया. इस घटना के बाद अब यूनिवर्सिटी प्रोफेसर नेहा सिंह काफी चर्चा में हैं.हर तरफ उनका वीडियो वायरल हो रहा है. आइए जानते हैं कि ये पूरा विवाद क्या है और प्रोफेसर नेहा सिंह कौन हैं?विवाद की पूरी कहानी क्या है?
इंडिया एआई समिट में यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर नेहा सिंह ने रोबोट डॉग को दिखाते हुए कहा कि इसका नाम ओरियन है. उन्होंने ये भी कहा कि ये रोबोट यूनिवर्सिटी के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में बनाया गया है.प्रोफेसर ने बताया कि ओरियन कैम्पस में घूमता है और सर्विलांस व मॉनिटरिंग का काम करता है. वीडियो वायरल होते ही लोगों ने तुरंत पकड़ लिया कि ये रोबोट चाइनीज कंपनी यूनिट्री का है. यूनिट्री का गो2 मॉडल ऑनलाइन 2-3 लाख रुपये में मिल जाता है. लोग बोले कि यूनिवर्सिटी ने विदेशी प्रोडक्ट को अपना बता दिया. कुछ लोगों ने ये भी कहा कि यूनिवर्सिटी ने 350 करोड़ रुपये का निवेश करके ये बनाया है जो पूरी तरह गलत था.इसके बाद यूनिवर्सिटी को एक्सपो स्पेस से हटाने की बात भी हुई लेकिन यूनिवर्सिटी ने इसका खंडन किया है.

प्रोफेसर नेहा सिंह कौन हैं?

गलगोटिया यूनिवर्सिटी के जिस प्रोफेसर के बयान पर इतना हंगामा मच गया उनका नाम नेहा सिंह है.गलगोटिया यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर नेहा सिंह ने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर से 2006 में MBA किया. इससे पहले उन्होंने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से B.Com किया था. नेहा सिंह गलगोटियास यूनिवर्सिटी में नवंबर 2023 से काम कर रही हैं. इससे पहले वो शारदा यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट प्रोफेसर थीं और कैरियर लॉन्चर में वर्बल एबिलिटी मेंटर भी रहीं.नेहा GITAM यूनिवर्सिटी में भी काम कर चुकी हैं.वर्तमान में नेहा सिंह गलगोटियास यूनिवर्सिटी में स्कूल ऑफ बिजनेस में हेड ऑफ डिपार्टमेंट कम्युनिकेशंस हैं. वो कोर टेक्निकल फैकल्टी का हिस्सा नहीं हैं.

बवाल के बाद आई नेहा की सफाई

एआई समिट का वीडियो वायरल होने के बाद प्रोफेसर नेहा सिंह ने  कहा कि वो रोबोट के डेवलपमेंट की डिटेल्स से अनजान थीं. उन्होंने कहा कि उन्होंने कभी ये दावा नहीं किया कि यूनिवर्सिटी ने रोबोट बनाया है.नेहा सिंह ने ये भी कहा कि वीडियो में बातें तेजी से हुईं  एकऔर उत्साह में कुछ बातें गलत समझ ली गईं. उनका मकसद सिर्फ छात्रों को मोटिवेट करना था कि वो ऐसी टेक्नोलॉजी से आगे बढ़कर कुछ बेहतर बनाएं.थानों से बातचीत में नेहा सिंह ने यह भी कहा कि आपका 9 मेरा 6 भी हो सकता है इसलिए इस बयान को समझने में गल”तफ”ह”मी हुई है क्योंकि रोबोडॉग पर पहले से लोगो लगा हुआ है ऐसे में हम दूसरे के रोबोडॉग को अपना कैसे बता सकते हैं. हालांकि सोशल मीडिया पर अभी भी उनके पहले का वीडियो और अभी का वीडियो दोनों वायरल हो रहा है जिसमें फर्क साफ देखा जा सकता है.