पीजीआई में एक गुमटी से आवाज आन पर जब खोला गया, देख कर होश उड़ गए

Lucknow

(www.arya-tv.com) राजधानी के पीजीआई क्षेत्र में सुबह—सुबह एक बंद गुमटी से अजीबो गरीबो सी आवाजे आ रही थी। आवाज सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। आवाज सुनकर लोगों ने पुलिस को इ​क्तिला किया।

पुलिस आने के बाद गुमटी का ताला खोला गया। अंदर का नजारा देखकर लोगों के ​होश उड़ गए। गुमटी के अंदर एक युवक खून से सना हुआ ​दर्द से चीख रहा था। ​जिसे पुलिस ने तत्वकाल जिला अस्पताल पहुंचाया

पीजीआई में होने वाली यह घटना डेंटल कॉलेज के सामने की है। घायल युवक बाराबंकी का रहने वाला है जिसका नाम राजेश कुमार रावत है जो अपना पेट पालने के लिए हेलमेट ​की गुमटी लगाता है।

बगल में गुमटी लगाने वाला एक व्यक्ति राजू साहू उम्र 50 ई रिक्शा चलाता है रात के समय राजेश और राजू के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। जिसके बाद राजू ने अपनी ही गुमटी में राजेश रावत को किसी धारदार ​​हथियार से सर, पैर, चेहरे पर हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया।

हमला करने के बाद राजू ने अपनी ही गुमटी में राजेश को बंद करके भाग ​गया। राजेश को होश आते ही गुमटी को अंदर से थपथपाने लगा, आवाज सुनकर आसपास के लोग गुमटी के पास जमा हो गए। मामला संदीदा लगने पर ​पुलिस को फोन किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को तत्काल ट्रामा सेंटर भर्ती कराया।