(www.arya-tv.com) मेरठ और आसपास के जिलों में आज गुरुवार को किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह की जयंती मनाई जा रही है। मुजफ्फरनगर के मोरना में चौधरी चरण सिंह की जयंती पर सामाजिक संगठनों व राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों ने किया शत-शत नमन। मेरठ में भी चौधरी साहब को नमन किया।
कई स्थानों पर हवन का आयोजन भी रखा गया है। जयंती के मौके पर बड़ी संख्या में लोग हवन आदि के आयोजन में भाग लेंगे। वहीं बुलंदशहर के गुलावठी नगर पालिका में पालिकाध्यक्ष व कर्मियों ने पूर्व प्रधानमंत्री एवं किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
किसानों का सच्चा मसीहा बताया
बापगत के छपरौली कस्बा स्थित चौधरी चरण सिंह पुस्तकालय पर गुरुवार को पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौधरी चरण सिंह की जयंत पर हवन का आयोजन किया, जिसमें चौधरी चरण सिंह को याद करते हुए वक्ताओं ने कहा कि चौधरी साहब किसानों के सच्चे मसीहा थे। किसान और मजदूरों के हितों के लिए चौधरी साहब के किए कार्य कोई नहीं भूलता है। वह गरीबों और किसानों की चिंता करते थे। उन्होंने किसान राजनीति को नई ऊंचाई दी है।
प्रतिमा पर पुष्प अर्पित
किसानों के अलावा रालोद और सपा कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। इस दौरान जगत सिंह, योगेंद्र आर्य, अशोक चौधरी, वाजिद खान, शौदान सिंह, सुशील, महक सिंह आदि मौजूद रहे। गोडविल इंटर कालेज किरठल में भी चौधरी चरण सिंह की जयंती पर चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान प्रधानाचार्य सुबोध चौहान, जयपाल सिंह, सुरेंद्र, सुमित शर्मा, दीपा, सविता आदि अध्यापक मौजूद रहे।