(www.arya-tv.com) बिहार चुनाव सिर पर हैं और अगले साल उत्तर प्रदेश में भी चुनाव होने हैं। कोरोना पर दिल्ली मॉडल के प्रचार से आशान्वित आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी के विस्तार की संभावनाएं देखते हैं। हालांकि, बिहार चुनाव के लिए वह समय की कमी बताते हैं, मगर यूपी के चुनावी दंगल में उतरने की तैयारी पूरी है।अरविंद केजरीवाल के दिल्ली में काम की पूरे देश में खूब चर्चा है। हमें जहां मौका मिलेगा, कर्तव्य पूरा करेंगे। बिहार में हमारे लिए कम समय बचा है। वहां कितना कर पाएंगे और कैसे कर पाएंगे, कहना मुश्किल है, लेकिन तैयारी के साथ आगे बढ़ते जाएंगे।
यूपी समेत जहां संभव होगा, चुनावी भागीदारी की कोशिश करेंगे। हम संगठन का विस्तार भी कर रहे हैं। इस समय सत्ता पक्ष में भी कई कमियां हैं। जब देश कोरोना महामारी से पीड़ित है, चीन सीमा पर दस्तक दे रहा है, तब देश की दो राष्ट्रीय पार्टियां राजस्थान में सरकार गिराने व बचाने में लगी रही।