बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव के फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन को देख जानिए लोगो ने क्या ​कहा

Fashion/ Entertainment

नई दिल्ली (www.arya-tv.com) राजकुमार राव बॉलीवुड के उन एक्टर्स में शामिल हैं, जो किरदार में उतरने की कला को बख़ूबी जानते हैं और इसके लिए डटकर मेहनत करते हैं। अपने किरदारों के लिए राजकुमार फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन से चौंकाते रहे हैं। अब अपनी निर्माणाधीन फ़िल्म बधाई दो के लिए राजकुमार राव अपनी मसल्स पर काम कर रहे हैं। इंस्टाग्राम पर राजकुमार ने यह तस्वीर पोस्ट की, जिसमें उनकी मेहनत झलक रही है। 

इस तस्वीर के साथ राजकुमार ने लिखा- कार्य प्रगति पर है। अपनी प्रशंसनीय फ़िल्म न्यूटन के टाइटल को ट्विस्ट करते हुए राव ने नया शरीर है शटैग बनाया है। इसके साथ उन्होंने बताया कि नये किरदार के लिए वो फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन पर काम कर रहे हैं।

उन्हें नये शरीर के साथ नयी सोच की भी ज़रूरत है। इसके साथ राजकुमार ने बधाई दो और मेहनती बनो हैशटैग लिखे हैं। राजकुमार की इस फोटो पर कई लोगों ने कमेंट किये हैं। कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने लिखा- क्या बात है मेरे टाइगर तो नेटफ्लिक्स के एकाउंट से वाओ लिखा गया। एक अन्य यूज़र ने लिखा कतई तबाही बॉडी सर।