संस्कृति निदेशालय की ओर से अयोध्या के विश्व प्रकाश को मिला श्रेष्ठ उद्घोषक का सम्मान –

# ## UP

(www.arya-tv.com) सांस्कृतिक चेतना को जन जन के मन तक पहुंचाने के उद्देश्य से अयोध्या में आयोजित रामोत्सव का भजन संध्या स्थल मंच पर चला सांस्कृतिक कार्यक्रमों का प्रस्तुतीकरण जहां चुनौती पूर्ण था तो वहीं प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद से प्रतिदिन लाखों श्रद्धालुओं के अयोध्या आगमन पर उनके मन में राम जी के आदर्शों को
सबके मन मस्तिष्क तक विस्तार देना भी आयोजकों का बड़ा उद्देश्य था, जिसमें एक अति महत्वपूर्ण भूमिका उद्घोषक की भी रहती है जिसके महत्वपूर्ण भूमिका से सामान्य कार्यक्रम भी विशेष हो जाता है,और इस भूमिका का बहुत ही शानदार निर्वहन किया संस्कृति विभाग के लिए अयोध्या के विश्व प्रकाश रूपन ने।
अपने अनूठे अंदाज में दर्शकों, कलाकारों के बीच सुंदर सम्पर्क बनाते स्वरचित रचनाओं, प्रेरक कविताओं व दोहों के साथ बेहद प्रभावी नियंत्रण में उनके किये गये संचालन की चर्चा दूर तक पहुंची।
परिणामस्वरूप शानदार उद्घोषक के रूप में संस्कृति विभाग की ओर से कार्यक्रम अधिशासी कमलेश कुमार पाठक द्वारा श्रेष्ठ उद्घोषक का सम्मान राष्ट्रीय सिंधी भाषा विकास परिषद, शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के सदस्य प्रतिनिधि विश्व प्रकाश रूपन को प्रदान किया गया।
इस दौरान प्रस्तुति देने आये कलाकारों ने भी संचालन की कला में कुशल हो रहे विश्व प्रकाश रूपन की संस्कृति विभाग के अधिकारियों से मुक्त कंठ से जहां सराहना की तो वहीं उनके द्वारा रामोत्सव को सफल बनाने में जी जान से लगे एक एक व्यक्ति चाहे वो नामी रहा या गुमनाम सभी को यथायोग्य महत्व के साथ किया गया संचालन कार्यक्रम को बहुत खास बनाने हेतु उनके शानदार समर्पण की प्रशंसा भी की।
श्री रूपन को उनके इस ईश्वर प्रदत्त गुंण के लिए सम्मानित किये जाने पर विभागीय अधिकारियों के साथ, सामाजिक संगठनों, राजनीतिज्ञों व धर्माचार्यों ने भी शुभकामनाएं व आशीर्वाद दिया है।
सम्मान से अभिभूत विश्व प्रकाश रूपन ने इसका श्रेय अपने माता पिता गुरुजनों व परिवार के सदस्यों के साथ संघ से प्राप्त संस्कारों को देते सभी का आभार व्यक्त किया और कहा कि राम जी के जीवन से प्रेरणा लेकर ही अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं।
सम्मान स्वरूप उन्हें श्रीराम दरबार उकेरित सुंदर स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।