लखनऊ। गैंगेस्टर विकास दुबे का एनकाउंटर हो गया है। बताया जा रहा है कि लखनऊ लाते समय कानपुर में विकास दुबे जिस गाड़ी में था वह गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई और पलट गई। इसके बाद विकास दुबे ने दरोगा की पिस्टल छीन ली और भागने की कोशिश की।
पुलिस ने उसे आत्मसमर्पण करने के लिए कहा, लेकिन उसने भागने की कोशिश की। इस दौरान विकास दुबे ने फायर कर दी। जवाबी कार्रवाई में विकास दुबे को मार गिराया गया। इस फायरिंग में यूपी एसटीएफ के 4 जवान घायल हुए हैं।
विकास के सीने में गोली लगी है। शुक्रवार सुबह 6:30 बजे पुलिस से उसकी मुठभेड़ हुई है। आपको बता दें कि पिछले 7 दिनों से चल रही लुकाछिपी जारी थी। तीन राज्यों की पुलिस विकास दुबे की तलाश कर रही थी।
हरियाणा दिल्ली राजस्थान और यूपी की पुलिस उसके पीछे पड़ी थी। कुल तीन गाड़ियां थी। दो पुलिस की फोर्स जिस थाने से वह गुजरता था उस थाने की पुलिस उसके साथ आ जाती थी। कुल मिलाकर 15 लोग विकास दुबे को लेकर जा रहे थे।