सरोजनीनगर (लखनऊ)। शुक्रवार को क्षेत्र के बेहटा गांव में अखंड भारत संकल्प दिवस के रूप में आयोजित कार्यक्रम को आयोजित किया गया।शुक्रवार को अखंड भारत संकल्प दिवस के रूप में यह कार्यक्रम विश्व हिंदू परिषद के तत्वाधान में मनाया गया। जिसमें सभी वक्ताओं ने एक स्वर में भारत से विभाजित हुए हिस्सों को फ़िर से जोड़कर भारत को अखंड भारत बनाने का संकल्प लिया गया जिसमें मुख्य वक्ता बृजेंद्र सिंह प्रांत विशेष संपर्क प्रमुख विश्व हिंदू परिषद ने कहा कि आज के दिन ही हिंदुस्तान का बंटवारा हुआ था जिसके बाद अखंड भारत का विभाजन हुआ और भारत के टुकड़े हो गए जिसके बाद भारत टुकड़ों में विभाजित हो गया था।
अतः आज हम सभी लोग यहां इकठ्ठे होकर एक बार फिर अखंड भारत की कल्पना को साकार करने हेतु संकल्प लेते हैं। कार्यक्रम में गौरक्षा प्रमुख अवध प्रांत चन्द्रभान सिंह, पूर्व जिला उपाधयक्ष भाजपा राजेन्द्र सिंह राजू, बजरंग दल जिला सहसंयोजक शिव जी सोनी, मण्डल अध्यक्ष शिवबक्श सिंह, विवेक राजपूत, राजाराम लोधी, संतोष वर्मा एवं कार्यक्रम संयोजक प्रखण्ड उपाध्यक्ष विहिप आशीष साहू सहित ग्रामवासी उपस्थित रहें।