ग्वालियर।(www.arya-tv.com) हाईकोर्ट ने विदिशा विधायक की उस याचिका पर फैसला सुरक्षित कर लिया, जिसमें उनके घर पर हुए हमले के मामले में सही कार्रवाई की मांग की थी विदिशा से कांग्रेस विधायक शशांक भार्गव ने केन्द्रीय मंत्री पर टिप्पणी की थी।
इस टिप्पणी के बाद भाजपा कार्यकर्ता गुस्सा गए। शशांक भार्गव की फैक्ट्री, दफ्तर सहित घर पर हमला किया गया। घर में तोडफ़ोड़ की गई। इस पर विधायक ने पुलिस पर पक्षपात करने का आरोप लगाया। गंभीर धाराओं में केस दर्ज कराने क लिए मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने खारिज कर दिया।
मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दायर की। उनकी ओर से तर्क दिया कि घटना के अनुरूप कार्रवाई नहीं की है। गंभीर धाराआं में केस दर्ज होना था। इसमें पुलिस ने आरोपियों को बचाया है।