आसमान में ग्रहों का दुर्लभ संयोग:24 जून को सीधी रेखा में होंगे बुध, शुक्र, मंगल, बृहस्पति, शनि

# ## National

(www.arya-tv.com)  यदि आप स्पेस और खगोलीय घटनाओं को लेकर उत्साहित रहते हैं और ग्रहों और तारों को देखना करना पसंद करते हैं। सही वैज्ञानिक उपकरण नहीं होने की वजह से आप अपने शौक को पूरा नहीं कर पा रहे, तो 24 जून आपके लिए सही दिन है। फिर चाहे आपके पास दूरबीन हो या न हो।

ग्रहों का एक सीधी रेखा पर दिखाई देना अद्भुत और अनोखा माना जाता है। 24 जून को बुध, शुक्र, मंगल, बृहस्पति, शनि, यूरेनस और नेपच्यून ग्रहों को सुबह आकाश में भारतीय समयानुसार सूर्योदय से पहले एक सीध में देखा जा सकेगा। अप्रैल के आखिरी हफ्ते से लेकर मई की शुरुआत तक इसे बिना टेलीस्कोप के भी देखा जा सकेगा।

ग्रहों की चमक स्थिर होती है

ऐसी स्थिति 2020 में भी बनी थी। इसको लेकर खगोल विज्ञानी जेक फोस्टर का कहना है कि ग्रहों की पहचान आसान है। तारे टिमटिमाते हैं, जबकि ग्रहों की चमक स्थिर हाेती है। शुक्र सभी 4 ग्रहों में सबसे चमकीला होगा। बृहस्पति दूसरा सबसे चमकीला, और सूर्य से बहुत दूरी के कारण शनि अन्य तीनों की तुलना में कम स्पष्ट दिखेगा।

नारंगी रंग का होने की वजह से मंगल को दूसरे ग्रहों के मुकाबले सबसे आसानी से पहचाना जा सकता है। नासा के मुताबिक, आकाश में दो सबसे चमकीले ग्रह, शुक्र और बृहस्पति भी 30 अप्रैल को महीने के अंत में एक-दूसरे के बिल्कुल पास आ जाएंगे। यह मंगल और शनि के मिलन के जैसे होगा, जिसे इसी महीने की शुरुआत में देखा गया था।

ग्रह कभी भी बिल्कुल सीधी रेखा में नहीं होते
टेक्सास यूनिवर्सिटी के असिस्टेंट प्रोफेसर और साइंटिस्ट डॉ. क्रिस्टाेफर एस बेयर्ड ने कहा कि हमारे सौर मंडल में ग्रह कभी भी एक बिल्कुल सीधी रेखा में नहीं होते हैं जैसे अमूमन फिल्मों में दिखाते हैं। वास्तव में, सभी ग्रह एक ही तल में पूरी तरह से परिक्रमा नहीं करते हैं। वे थ्री डाइमेंशनल स्पेस ऑरबिट में घूमते हैं, इसलिए वे एक सीध में कभी नहीं आ सकते।

24 जून को सोलर सिस्टम के अन्य ग्रह बुध, शुक्र, मंगल, बृहस्पति, शनि, यूरेनस और नेपच्यून एक सीधी रेखा में दिखाई देंगे। बुध, शुक्र, मंगल, बृहस्पति और शनि काे बिना टेलीस्कोप के देखा जा सकता है, जबकि नेप्च्यून और यूरेनस को नहीं देखा जा सकेगा।