राम मंदिर में मंडप पूजन और देवता आह्वान के साथ वैदिक मंत्रों की गूंज… ध्वजारोहण कार्यक्रम को लेकर भव्य आयोजनों के साथ अनुष्ठान शुरू

# ## UP

राम मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण कार्यक्रम को लेकर राम जन्मभूमि परिसर में भव्य आयोजनों के साथ अनुष्ठान प्रारंभ हो गया है। मंडप पूजन और देवताओं के आह्वान के साथ वैदिक मत्रों का उच्चारण राम मंदिर परिसर में गूंज उठा है।

राम जन्मभूमि परिसर में वैदिक आचार्य ने अनुष्ठान की शुरुआत यजमानों के द्वारा सुबह भगवान ही रामलला के दर्शन और स्तुति से प्रारंभ हुई। प्रखर विद्वान वैदिक आचार्य गणेश्वर शास्त्री के नेतृत्व में अयोध्या, काशी और दक्षिण भारत से आए 108 वैदिक आचार्यों ने सरयू जल शुद्धिकरण कर यज्ञ मंडप की पूजा आराधना कर अनुष्ठान में शामिल 27 यजमानों ने मंडप की परिक्रमा की। जिसके बाद यज्ञशाला में प्रवेश कर उत्सव प्रतिमा और रामार्चा पूजन कर देवताओं का आवाहन किया गया। वहीं यज्ञशाला में 51 आचार्य के द्वारा रामचरितमानस पाठ और श्री राम रक्षा स्त्रोत का पारायण किया गया। वहीं पहले दिन के अनुष्ठान के अंत में वैदिक मंत्रों से यज्ञ कुंड में अग्नि प्रकट करते हुए हवन के साथ अनुष्ठान संपन्न हुआ।

अनुष्ठान के मुख्य यजमान और राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य डॉ.अनिल मिश्रा ने बताया कि परिसर में बने यज्ञ मंडप कविदी विधानसभा पूजन अर्चन के बाद प्रवेश हुआ। वैदिक आचार्यों के द्वारा देवता आह्वान, अनुष्ठान पूजन के बाद हवन कुंड में आहुति डाली गई। उन्होंने कहा कि 24 तारीख तक लगभग छह घंटे यह अनुष्ठान चलेगा। बताया कि शेशावतार मंदिर और परकोटा के सभी मंदिरों में भी वैदिक आचार्य के द्वारा यजमान के साथ अनुष्ठान कर रहे हैं। प्रत्येक दिन रामचरितमानस पाठ, वाल्मीकि रामायण का पाठ और श्री राम रक्षा स्रोत्र का पारायण हो रहा है।