वाराणसी का तापमान आठ डिग्री, काशी में तेज ठंड

Varanasi Zone

वाराणसी (www.arya-tv.com) काशी  में तेज ठंड, सिहरन और घने कोहरे से जनजीवन बुरी तरह से त्रस्त है। ठंड ने गुरुवार को अपने दो साल पुराने रिकार्ड को भी तोड़ा, वहीं शुक्रवार सुबह कोहरे के कारण दृश्यता 50 मीटर तक ही रही। रिकार्ड तोड़ न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस से आज सुबह 8 पर आया है। इससे पहले वर्ष 2018 में न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस तक गया था। इस दौरान आज अधिकतम तापमान भी 17 डिग्री पर बना हुआ है। दस बजे के बाद कोहरा छंटने से हल्की धूप नजर आ रही है। इस बीच आर्द्रता 89 फीसद पर बनी रही।

मौसम विभाग द्वारा जारी मौसम के साप्ताहिक ग्राफ पर नजर डाले तो इस सीजन में पिछले तीन दिनों से निम्नतम तापमान काफी तेजी से गोता लगा रहा है। वहीं अधिकतम तापमान का ग्राफ दो दिन से स्थिर अवस्था में बना हुआ है। गुरुवार को न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस जाते ही बनारस पूरी तरह से शीतलहर की चपेट में आ चुका  था। मौसम विशेषज्ञाें का अनुमान है कि अगले तीन-चार दिनों में बनारस में ठंड अपने अन्य कई पुराने रिकार्ड भी तोड़ सकती है। आज अधिकतम तापमान सामान्य से सात डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम से एक डिग्री सेल्सियस कम रहा।