उतर प्रदेश के उत्पाद जर्मनी,रुस, कजाकिस्तान और वियतनाम में दिखायेंगे जलवा

# UP

(www.arya-tv.com)उप्र में अपना माल निर्यात करने वाले कारोबारियों के लिए अच्छी खबर है। प्रदेश सरकार ऐसे लोगों के लिए सारथी ऐप लेकर आएगी। जिससे उतर प्रदेश के उत्पाद जर्मनी,रुस, कजाकिस्तान और वियतनाम जैसे देशों में भेजे जा सके। गुरुवार को वाणिज्य महोत्सव के दौरान यह बातें कही गई। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में वित्त मंत्रालय (भारत सरकार) और एमएसएमई एण्ड एक्सपोर्ट प्रमोशन विभाग (उत्तर प्रदेश सरकार) द्वारा व फेडरेशन ऑफ इंडियनकैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि वैश्विक अर्थव्यवस्था में आने वाले समय में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। इसके लिए सारथी ऐप बनाया जाएगा। जिससे भारत वैश्विक अर्थव्यवस्था में चाइना पिछाड़ देगा। साथ ही ग्लोबल सप्लाई चेन का हिस्सा भी बनेगा। हम इस वित्तीय वर्ष प्रदेश के एक्सपोर्ट को तीन लाख करोड़ के बजाय पांच लाख करोड़ तक ले जाएंगे। उन्होंने कहा कि यूपी के प्रोडेक्ट को एयर फ्रेड कार्गों की सब्सिडी दी दिए जाने पर विचार किया जा रहा है।

ओडीओपी में रिकॉर्ड बढ़ोतरी

मंत्री ने कहा कि ओडीओपी योजना से उत्तर प्रदेश के निर्यात में रिकॉर्ड बढ़ोत्तरी कर रहा है। उन्होंने कहा कि 15 सेक्टर में हमने 100 प्रोडेक्ट चिह्नित कर 31 दिशों में निर्यात करने का प्लान किया। उत्तर प्रदेश को एक्सपोई हब बनाने की ओर अग्रसर हैं, जिसमें कई जिलों का चयन किया गया है। जर्मनी, कजाकिस्तान, वियतनाम में लगने वाले एक्सपो में भारत भी हिस्सा लेगा।

भारत की विश्व व्यापार में 26 फीसदी की हिस्सेदारी

वाणिज्य विभाग भारत सरकार के संयुक्त सचिव अनन्त स्वरूप ने कहा कि 17 वीं शताब्दी में विश्व व्यापार में भारत का योगदान 26 प्रतिशत था। लेकिन आज भारत का योगदान विश्व व्यापार में मात्र 1.5 प्रतिशत ही रहा गया है। चीन जो वर्ष 1947 में भारत के ही इतना समर्थ था आज विश्व व्यापार में 14 प्रतिशत की भागीदारी के साथ अग्रणी है। भारत के पास निर्यात में आगे बढ़ने की अपार संभावनाएं है। हम चीन को पीछे कर सकते है। उन्होंने कहा कि अगर भारत को निर्यातक देशों की श्रेणी में आगे बढना है तो हमें अपने उत्पादों को विश्व स्तर का बनाना होगा।

उत्तर प्रदेश का निर्यात लगातार बढ़ रहा

उतर प्रदेश का निर्यात पिछले कुछ दिनों में 80 हजार करोड़ से बढकर सवा लाख करोड़ हो गया है। उतर प्रदेश ने निर्यात में तीन लाख करोड़ रुपये का लक्ष्य निर्धारित किया है। देश का निर्यात मौजूदा समय 300 बिलियन है जो पिछले 10 वर्षो से रुका हुआ है। 018-19 में भारत ने 330 बिलियन डालर का निर्यात किया था, लेकिन उसके बाद कोविड के कारण गिरावट आयी थी। लेकिन इस वर्ष प्रधानमंत्री ने 400 करोड़ का टारगेट दिया है जिसे हम निश्चित ही हासिल करेंगे।