(www.arya-tv.com) उत्तर प्रदेश में गर्मी से लोगों को मामूली राहत मिली है। मौसम में सुबह-शाम गर्मी से राहत तो है लेकिन दोपहर में लोगों का निकलना मुश्किल हो रहा है। बुधवार को भी यूपी में मौसम इसी तरह बना रहेगा। मौसम विभाग के वैज्ञानिकों की माने तो पश्चिमी हिमालय से एक सर्द हवाएं चल रही है। तो दूसरा पश्चिमी विक्षोभ यानि सर्द हवाएं उत्तरी अफगानिस्तान से चल रही है। जो हवाओं के टकराव की वजह से उत्तर प्रदेश में मौसम बदला हुआ है। इन दिशाओं से चलने वाली हवाओं की वजह से यूपी के किसी जिले में बारिश नहीं हो पा रही है। इसके पीछे मौसम वैज्ञानिक यह मान रहे है हवाओं की वजह से नमी न बनने के कारण बारिश नहीं पा रही है। फिलहाल मौसम विभाग ने बुधवार को अलर्ट जारी करते हुए बताया कि, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में धूल भरी आंधी और गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है।
बुंदेलखंड क्षेत्र में तापमान का बढ़ा असर
उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड में लोग गर्मी से ज्यादा परेशान है। एक तरफ से गर्मी से वजह से बिजली और पानी की किल्लत बढ़ गई है। तो वहीं गर्मी ने लोगों का निकलना मुश्किल कर दिया है। बीते 24 घंटे में प्रदेश का गर्म जिला बांदा 44.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यह बीते 10 दिनों में तीसरी बार बांदा तो झांसी दो बार गर्म जिला रिकॉर्ड किया गया है। बुंदेलखंड क्षेत्र में पड़ रही गर्मी का प्रभाव यूपी मध्य में बनी ट्रफ रेखा का है। ट्रफ रेखा की वजह से यूपी के पश्चिम में गर्मी से मामूली राहत तो बुंदेलखंड में प्रभाव दिखाई दे रहा है। वैज्ञानिकों की माने तो मौसम की एक ट्रफ रेखा यूपी के मध्य से होते हुए मध्य प्रदेश तक भी चल रही है।
यूपी में पांच सबसे ज्यादा तापमान वाले शहर
बांदा- 44.6 डिग्री सेल्सियस
झांसी- 44.2 डिग्री सेल्सियस
फतेहपुर- 43.4 डिग्री सेल्सयस
कानपुर – 41.9 डिग्री सेल्सियस
वाराणसी- 40.0 डिग्री सेल्सियस
कैसे बनती है ट्रफ रेखा
पाकिस्तान व राजस्थान के बीच के क्षेत्र में जब लो प्रेशर सिस्टम बनता है, तब उससे निकलने वाली रेखा ट्रफ लाइन कहलाती है। यह लाइन अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से नमी के साथ दोनों ओर से हवाएं खींचती है। इस वजह से मानसून सक्रिय होता है। फिलहाल मौसम विभाग ने बुधवार को अलर्ट जारी करते हुए बताया कि, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में धूल भरी आंधी और गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है।