(www.arya-tv.com)अमेरिकन कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी वेस्टिंगहाउस इलेक्ट्रिक कॉर्पोरेशन ने टीवी सेगमेंट के साथ भारत में एंट्री कर ली है। यानी इस फेस्टिवल सीजन लोगों के पास टीवी का एक और ऑप्शन होगा। वेस्टिंगहाउस ने बाजार में 5 टीवी लॉन्च किए हैं। ये सभी मेड इन इंडिया हैं। यानी इन्हें भारत में ही तैयार किया गया है। इसके लिए कंपनी ने इंडियन मैन्युफैक्चरर सुपर प्लास्ट्रोनिक प्राइवेट लिमिटेड (SPPL) के साथ एग्रीमेंट किया है। इन सभी टीवी को अमेजन से खरीद पाएंगे।
वेस्टिंगहाउस टीवी की कीमत
साइज | मॉडल | फेस्टिवल प्राइस |
24-इंच | WH24PL01 | 7,999 रुपए |
32-इंच | WH32SP12 | 12,999 रुपए |
40-इंच | WH40SP50 | 18,499 रुपए |
43-इंच | WH43SP77 | 20,999 रुपए |
55-इंच | WH55UD45 | 32,999 रुपए |
कंपनी ने W-सीरीज के टीवी लॉन्च किए हैं, इनकी शुरुआती कीमत 7,999 रुपए है। W सीरीज के तहत 1 नॉन-स्मार्ट LED टीवी और 4 स्मार्ट एंड्रॉयड टीवी लॉन्च किए गए हैं। 24-इंच का नॉन-स्मार्ट LED TV, 32-इंच HD रेडी, 40-इंच FHD, 43-इंच FHD और 55-इंच UHD टीवी हैं। HDFC बैंक कार्ड से इन टीवी को खरीदने पर 10 प्रतिशत तक डिस्काउंट भी मिलेगा। आइए इन सभी मॉडल के बारे में जानते हैं…
- 24 WH24PL01: इस टीवी में 24-इंच की LED स्क्रीन दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1366×768 पिक्सल HD रेडी है। साउंड के लिए इसमें 20W आउटपुट वाले 2 स्पीकर, ऑडियो इक्वलाइजर और ऑटोमेटिक वॉल्यूम लेवल ऑडियो फीचर्स दिए गए हैं। इसकी कीमत 7,999 रुपए है।
- 32 WH32SP12: इसमें 32-इंच की FHD स्क्रीन दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1366×768 पिक्सल HD रेडी है। इसमें अल्ट्रा थिन बेजल दिए गए हैं। इसमें ARM Cortex A53 प्रोसेसर दिया गया है। इसमें इन-बिल्ट क्रोमकास्ट और एयरप्ले दिया गया है जो कि 1000+ एप्स को सपोर्ट करता है, 6 हजार से अधिक ऐप्स और गेम्स का सपोर्ट करता है। जिसमें अमेजन प्राइम वीडियो, हॉटस्टार, Zee5, सोनी LIV और गूगल प्ले स्टोर जैसे 500,000 प्लस टीवी शो का एक्सेस मिलता है। इस स्मार्ट टीवी में 5.0 ब्लूटूथ, 2 USB पोर्ट और 3 HDMI पोर्ट दिए हैं। टीवी में 1GB RAM और 8GB इंटरनल स्टोरेज मिलेगा। यह एंड्रॉयड 9 पर काम करता है। इसमें 24W आउटपुट वाले 2 स्पीकर दिए हैं। इसकी कीमत 12,999 रुपए है।
- 40 WH40SP50: इसमें 40-इंच की FHD स्क्रीन दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1366×768 पिक्सल HD रेडी है। इसमें अल्ट्रा थिन बेजल और ARM Cortex A53 प्रोसेसर दिया गया है। इसमें इन-बिल्ट क्रोमकास्ट और एयरप्ले दिया गया है जो कि 1000+ एप्स को सपोर्ट करता है, 6 हजार से अधिक ऐप्स और गेम्स का सपोर्ट करता है। जिसमें अमेजन प्राइम वीडियो, हॉटस्टार, Zee5, सोनी LIV और गूगल प्ले स्टोर जैसे 500,000 प्लस टीवी शो का एक्सेस मिलता है। इस स्मार्ट टीवी में 5.0 ब्लूटूथ, 2 USB पोर्ट और 3 HDMI पोर्ट दिए हैं। टीवी में 1GB RAM और 8GB इंटरनल स्टोरेज मिलेगा। यह एंड्रॉयड 9 पर काम करता है। इसमें 24W आउटपुट वाले 2 स्पीकर दिए हैं। इसकी कीमत 18,499 रुपए है।
- 43 WH43SP77: इसमें 43-इंच की FHD स्क्रीन दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1366×768 पिक्सल HD रेडी है। इसमें अल्ट्रा थिन बेजल दिए गए हैं। साथ ही ARM Cortex A53 प्रोसेसर दिया गया है। इसमें इन-बिल्ट क्रोमकास्ट और एयरप्ले दिया गया है जो कि 1000+ एप्स को सपोर्ट करता है, 6 हजार से अधिक ऐप्स और गेम्स का सपोर्ट करता है। जिसमें अमेजन प्राइम वीडियो, हॉटस्टार, Zee5, सोनी LIV और गूगल प्ले स्टोर जैसे 500,000 प्लस टीवी शो का एक्सेस मिलता है। इस स्मार्ट टीवी में 5.0 ब्लूटूथ, 2 USB पोर्ट और 3 HDMI पोर्ट दिए हैं। टीवी में 1GB RAM और 8GB इंटरनल स्टोरेज मिलेगा। यह एंड्रॉयड 9 पर काम करता है। इसमें 30W आउटपुट वाले 2 स्पीकर दिए हैं। इसकी कीमत 20,999 रुपए है।
- 55 WH55UD45: इस टीवी में 55-इंच की UHD स्क्रीन दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1366×768 पिक्सल HD रेडी है। इसमें अल्ट्रा थिन बेजल दिए गए हैं। साथ ही इसमें ARM Cortex A53 प्रोसेसर दिया गया है। इसमें अल्ट्रा थिन बेजल दिए गए हैं। साथ ही ARM Cortex A53 प्रोसेसर दिया गया है। इसमें इन-बिल्ट क्रोमकास्ट और एयरप्ले दिया गया है जो कि 1000+ एप्स को सपोर्ट करता है, 6 हजार से अधिक ऐप्स और गेम्स का सपोर्ट करता है। जिसमें अमेजन प्राइम वीडियो, हॉटस्टार, Zee5, सोनी LIV और गूगल प्ले स्टोर जैसे 500,000 प्लस टीवी शो का एक्सेस मिलता है। इस स्मार्ट टीवी में 5.0 ब्लूटूथ, 2 USB पोर्ट और 3 HDMI पोर्ट दिए हैं। टीवी में 1GB RAM और 8GB इंटरनल स्टोरेज मिलेगा। यह एंड्रॉयड 9 पर काम करता है। इसमें 40W आउटपुट वाले 2 स्पीकर दिए हैं। इसकी कीमत 32,999 रुपए है।