DSP होटल में रंगरेलियां मनाता पकड़ा गया, तो लखनऊ में नाले में मिला महिला सिपाही का शव

# ## Lucknow

(www.arya-tv.com)यह उत्तर प्रदेश पुलिस है। जनता को सुरक्षा और इंसाफ दिलाने वाली यूपी पुलिस अपनी रंगीन मिजाजी से सुर्खियां बटोरती रही है। लखनऊ में तैनात कांस्टेबल रुचि सिंह चौहान प्रतापगढ़ के तहसीलदार से अफेयर में अपनी जान गंवा बैठी।

यह पहला मामला नहीं है, जब महिला कांस्टेबल का किसी अधिकारी से अफेयर सामने आया हो। इससे पहले महिला कांस्टेबल से प्रेम प्रसंग में इंस्पेक्टर बर्खास्त हो चुके हैं तो वहीं DSP रैंक के अधिकारी पर गाज गिर चुकी है।

तहसीलदार पद्मेश और रुचि की लवस्टोरी

प्रयागराज के रहने वाले पद्मेश प्रतापगढ़ में तहसीलदार हैं, जिन्हें लखनऊ पुलिस में कांस्टेबल रुचि सिंह चौहान की हत्या के जुर्म में पत्नी के साथ गिरफ्तार किया जा चुका है। पद्मेश की लव स्टोरी फेसबुक पर चार साल पहले शुरू हुई। बिजनौर जिले की रहने वाली रुचि सिंह चौहान (26) से दोस्ती हुई तो दोनों के बीच यह दोस्ती प्यार में बदल गई।

दोनों का लगातार मिलना मिलाना होता रहा

साल 2019 में रुचि यूपी पुलिस में बतौर कांस्टेबल भर्ती हो गईं। यहां परिवार ने रुचि की शादी उसी के बैच के सिपाही नीरज के साथ कर दी, लेकिन रुचि अपने पति से प्रेमी पद्मेश के बारे में सब कुछ बता चुकी थी। हुआ यह कि शादी के एक साल में ही रुचि और पति नीरज के बीच तलाक हो गया।

तलाक कराने वाला कोई और नहीं बल्कि कांस्टेबल रुचि का प्रेमी तहसीलदार पद्मेश ही निकला। रुचि पत्नी बनकर तहसीलदार के साथ फ्लैट में रहती और सरकारी गाड़ी में आती जाती थी। दोनों के बीच प्यार परवान चढ़ता ही गया। यह बात तहसीलदार की पत्नी को भी पता चल चुकी थी। रुचि तहसीलदार से शादी का दबाव बनाने लगी थी, क्योंकि इसी तहसीलदार के चलते वह अपने पति को तलाक दे बैठी। तहसीलदार पद्मेश अपनी पत्नी को छोड़ने को तैयार नहीं हुआ। अंजाम यहां तक पहुंचा कि 12 फरवरी को तहसीलदार पद्मेश ने सुपारी किलर के साथ मिलकर अपनी प्रेमिका रुचि की लखनऊ में हत्या कर दी और शव नाले में फेंक दिया।

ट्रेनी महिला कांस्टेबल से फंसे PTI और इंस्पेक्टर

मामला सितंबर 2017 का मेरठ जिले का है। 22 साल की महिला कांस्टेबल मेरठ पुलिस लाइन में ट्रेनिंग कर रही थी। महिला ट्रेनी कांस्टेबल से PTI की दोस्ती हो गई। दोस्ती हुई तो दोनों में नजदीकी बढ़ गई। इसी ट्रेनी कांस्टेबल ने पुलिस लाइन के इंस्पेक्टर पर छेड़छाड़ के आरोप लगा दिए। मामला लखनऊ तक गूंजा तो इंस्पेक्टर संस्पेंड हो गए। तत्कालीन SSP मंजिल सैनी ने जांच कराई तो पता चला कि महिला ट्रेनी कांस्टेबल और PTI के बीच अफेयर है। दोनों के बीच 900 से ज्यादा बार मोबाइल पर बात हुई। इसके बाद ट्रेनी कांस्टेबल और PTI पर भी गाज गिरी।

महिला कांस्टेबल से अफेयर में इंस्पेक्टर बर्खास्त

यह बहुचर्चित केस मुरादाबाद का है। इंस्पेक्टर लोकेंद्रपाल सिंह पहले बुलंदशहर एसओ अगौता रह चुके हैं। एक केस के संबंध में इंस्पेक्टर की दोस्ती बुलंदशहर निवासी युवती से हुई। साल 2011 में यह युवती यूपी पुलिस में कांस्टेबल के तौर पर भर्ती हो गई। दोनों के बीच प्रेम बढ़ा तो परिवार को भी पता चलने लगा। 2018 में यह मामला उस समय सुर्खियों में आया जब महिला कांस्टेबल ने मेरठ में तैनाती के समय SSP मेरठ के ऑफिस में शिकायत कर आरोप लगाया कि इंस्पेक्टर ने नशीली गोलियां देकर दुष्कर्म किया है। पुलिस ने तहकीकात की तो पता चला कि दोनों में पहले से दोस्ती है। कांस्टेबल मोटी रकम वसूलना चाहती है। मामला लखनऊ तक पहुंचा तो इंस्पेक्टर को बर्खास्त कर दिया गया

होटल में पकड़े गए DSP और महिला कांस्टेबल

मामला 8 जुलाई 2021 कानपुर का है। उन्नाव में तैनात DSP ने तीन दिनों की छुट्‌टी ली और अपने घर जाने के लिए कहा, लेकिन डीएसपी अपने घर नहीं पहुंचे। DSP की पत्नी ने SP से शिकायत की। इसके बाद अधिकारियों ने DSP की लोकेशन निकलवाई तो पता चला कि लोकेशन कानपुर में माल रोड स्थित होटल की है।

जब पुलिस लोकेशन को ट्रेस कर होटल पहुंची तो वहां DSP और महिला कांस्टेबल के नाम पर कमरा बुक मिला। जहां दोनों रंगरेलियां मना रहे थे। DSP की पत्नी ने भी बखेड़ा किया। जिसके बाद DSP और महिला कांस्टेबल दोनों को सस्पेंड कर दिया गया। दोनों के बीच लंबे समय से अफेयर था। यह DSP महिला कांस्टेबल को लेकर घूमने जाते थे। फजीहत हुई तो दोनों का बाद में ट्रांसफर भी किया गया। इस केस से जोड़कर एक अन्य न्यूड वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल की गई।

बाद में दावा किया गया कि दूसरे प्रकरण के वीडियो को इस मामले से जोड़कर वायरल किया गया। डीएसपी कृपाशंकर कनौजिया और महिला कांस्टेबल पर निलंबन की गाज गिरी

महिला कांस्टेबल के साथ पकड़ा गया दरोगा

मामला 25 अक्टूबर 2021 का आगरा जिले का है। आगरा में महिला सिपाही के साथ पकड़े गए दरोगा की चप्पलों से खबर ली गई। महिला कांस्टेबल की बहन सरेआम दरोगा को थाने तक पीटते हुए ले गई। कोतवाली में तैनात रहे दरोगा पुनीत कुमार के 32 साल की महिला कांस्टेबल से संबंध हो गए। दोनों में लंबे समय तक अफेयर रहा तो दरोगा कांस्टेबल को अपनी पत्नी बताने लगा। दरोगा महिला कांस्टेबल के यहां पहुंचा था।

इसकी भनक सिपाही की बहन को लग गई। बस फिर क्या था। महिला कांस्टेबल की बहन ने दरोगा को रंगेहाथ पकड़ लिया और चप्पलों से जमकर पिटाई की। इसके बाद दरोगा को थाने में पुलिस को सौंप दिया था।