(www.arya-tv.com) उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल का रिजल्ट उम्मीद थी कि मंगलवार को जारी कर दिया जाएगा। पर अभी भी उप पर काम हा रहा है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड यूपीपीआरपी ने 49568 कांस्टेबल लिक्षित परीक्षा का रिजल्ट एक से दो दिन मं जारी कर सकता है।
रिजल्ट आने पर uppbp.gov.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकेंगे। दरअसल एक विभागीय अधिकारी के अनुसार अभी OMR शीट की क्रॉस चेकिंग चल रही है।
ऐसे में रिजल्ट अब एक से दो दिन बाद आने की संभावना है। रिजल्ट घोषित होने पर उम्मीदवार uppbp.gov.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकेंगे।
यूपी पुलिस कांस्टेबल का रिजल्ट जारी होने के बाद दिसंबर में शारीरिक दक्षता परीक्षा शुरू होगी। जिसमें सफलव्यक्ति भाग ले सकेंगे। कुल 19 लाख से ज्यादा ने दिया था आवेदन,
यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड (यूपीपीआरपीबी) से मिली जानकारी के अनुसार, नागरिक पुलिस में सिपाही के 31360 पदों और पीएसी में सिपाही के 18208 पदों समेत कुल 49568 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए थे। इसमें 19,38,643 अभ्यर्थियों के आवेदन प्राप्त हुए थे।
