UP Budget Session 2026: विधानभवन को 4 जोन-10 सेक्टर में बांटा, भारी पुलिस-एटीएस कमांडो तैनात, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

# ## Lucknow

प्रदेश सरकार का बजट सत्र 9 फरवरी को शुरु होगा। 20 फरवरी तक चलने वाले बजट सत्र के दौरान सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से विधानभवन और आसपास के इलाके को चार जोन और 10 सेक्टर में बांटा गया है। विधानभवन के आसपास धरना प्रदर्शन या अव्यवस्था को रोकने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं।

जेसीपी कानून एवं व्यवस्था बबलू कुमार ने बताया कि विधानभवन के आसपास सुरक्षा व्यवस्था और यातायात सुचारू रखने के लिए भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। पुलिस अधिकारियों के साथ एटीएस की भी तैनात रहेगी। , डीएफएमडी, बीडीएस और एंटी सेबोटॉज टीम को भी अलर्ट कर दिया गया है। यातायात व्यवस्था को संभालने के लिए 13 निरीक्षक, 63 उप-निरीक्षकों, 195 मुख्य आरक्षी व आरक्षी, 67 होमगार्ड लगाए गए हैं। पुलिस, प्रशासनिक एवं सुरक्षा इकाइयों की संयुक्त ब्रीफिंग आयोजित कर ड्यूटी पॉइंट, रूट प्लानिंग और वीवीआईपी प्रोटोकॉल की जानकारी दी गई है। जेसीपी ने बताया कि पूरे क्षेत्र की 24×7 सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है। सोशल मीडिया के माध्यम से पुलिस द्वारा 24 घंटे नजर रखेगी।