UP Board Exam News: उत्तर पुस्तिकाओं की जांच का आंकड़ा 61 फीसदी पार, अब तक 14 लाख से अधिक कॉपियां हुईं चेक

# ## Education

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाओं की कॉपियों का मूल्यांकन कार्य मंगलवार को भी जारी रहा। मंडल के सभी जिलों में बनाए गए 23 मूल्यांकन केंद्रों पर मंगलवार को 3 लाख 18 हजार से अधिक उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया। संयुक्त शिक्षा निदेशक डॉ. प्रदीप कुमार के नेतृत्व में मंडलीय कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। जो मूल्यांकन के प्रथम दिवस से ही मूल्यांकन केंद्रों द्वारा किये जा रहे मूल्यांकन की लगातार मॉनिटरिंग कर रहा है।कंट्रोल रूम के नोडल अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि लखनऊ मंडल में अबतक 61 प्रतिशत मूल्यांकन का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। मण्डल ने अपने कुल प्राप्त 23,03,66 उत्तर पुस्तिकाओं में से 14,05,7,75 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य समाप्त कर लिया है। जो सम्पूर्ण मूल्यांकन का 61 प्रतिशत है।