(www.arya-tv.com)समाजवादी पार्टी के द्वारा दर्ज कराई गई आपत्तियों के बीच विधान परिषद में BJP का कार्यकारी सभापति नियुक्त कर दिया गया। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने MLC कुंवर मानवेंद्र सिंह को कार्यकारी सभापति की शपथ दिलाई। समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल ने बीते शनिवार को राज्यपाल से मिलकर चुनाव कराए जाने की मांग की थी। रविवार सुबह राज्यपाल के द्वारा उत्तर प्रदेश विधान परिषद के लिए कार्यकारी सभापति को शपथ दिला दी।
झांसी के रहने वाले कुंवर मानवेंद्र सिंह को योगी का करीबी माना जाता है। वह पार्टी के बहुत पुराने नेता हैं। वो 1980 में झांसी के जिला अध्यक्ष बने। 1985 में BJP के विधायक बन गए। भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रहे हैं। दो टर्म MLC रहे हैं। विधान परिषद के कार्यवाहक सभापति के पद पर भी रहे हैं।
यूपी में BJP के वनवास के दौरान 20 साल मानवेंद्र सिंह ने भी वनवास काटा। वो बुंदेलखंड विकास बोर्ड के चेयरमैन हैं। ये पद हमेशा CM के पास रहा है, लेकिन स्पेशल पावर के तहत योगी आदित्यनाथ ने इन्हें कमान सौंपी थी, योगी की गुड लिस्ट में हैं उन्होंने ही MLC बनाया ऐसा माना जा रहा हैं।
समाजवादी पार्टी ने पहले ही जताई आशंका
बीते शुक्रवार को विधान परिषद सदस्यों के साथ बैठक कर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर आरोप लगाया था कि विधान परिषद में लोकतांत्रिक व्यवस्था को नुकसान पहुंचाने की साजिश रची जा रही है। उन्होंने यह आशंका जताई थी कि स्थापित मान्यताओं के विपरीत भाजपा प्रोटेम स्पीकर राज्यपाल से नियुक्त करा सकती है।
भाजपा के पास विधान परिषद में न तो बहुमत है और नहीं वरिष्ठतम कार्यकाल का कोई विधान परिषद सदस्य है। समाजवादी पार्टी के विधान परिषद सदस्यों ने वरिष्ठतम सदस्य को प्रोटेम सभापति बनाए जाने और निर्वाचन कराए जाने की मांग की थी।
