केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर प्रयागराज में शुरू करेंगे, स्वच्छता की एक पहल

Prayagraj Zone

(Dhanjee)

प्रयागराज (www.arya-tv.com) देश में आजादी के अमृत महोत्सव के दौरान स्वच्छता की एक पहल आज पहली अक्टूबर यानी आज से संगम नगरी प्रयागराज से शुरू होगी। अभियान का लक्ष्य 75 लाख किग्रा कचरे का 31 अक्टूबर तक निस्तारण करना है। राष्ट्रव्यापी आयोजन की शुरुआत संगमनगरी में केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर चार गंगा तटों से करेंगे।

ये है आज का कार्यक्रम

– एमएनएनआइटी में कार्यक्रम दोपहर 1 बजे से 2:30 बजे तक।

– गंगा आरती द2:30 बजे से 2:40 बजे तक।

– संगम तट पर सफाई अभियान 2:40 बजे से 3:00 बजे तक।

– परेड ग्राउंड में सफाई 3:00 बजे से 3:15 बजे तक।

– देवरा परिषद में सफाई 3:15 बजे से 3:30 बजे तक।

दोपहर में संगम तट पर गंगा आरती होगी

इस संबंध में नेहरू युवा केंद्र के महानिदेशक विजय कुमार ने बताया कि युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय का युवा कार्यक्रम विभाग के इस महत्वाकांक्षी कार्यक्रम में नेहरू युवा केंद्र संगठन (एनवाईकेएस) और राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के अलावा स्थानीय निकाय व जिला प्रशासन भी भागीदारी निभाएंगे। दोपहर एक बजे मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनएनआइटी) से कार्यक्रम की शुरूआत होगी। दोपहर 2:30 बजे संगम तट पर वह गंगा आरती करेंगे और फिर तीन स्थानों पर स्वच्छता कार्यक्रम में शामिल होंगे।

प्रयागराज से होगी कार्यक्रम की शुरूआत

विजय कुमार ने बताया कार्यक्रम को प्रयागराज से शुरू किया जाएगा। इसके बाद पूरे देश में जन प्रतिनिधि अपने-अपने क्षेत्रों में इसकी शुरूआत करेंगे। प्रयागराज से कार्यक्रम शुरू करने का मूल उद्देश्य है कि अधिकांश लोगों को प्रेरित किया जा सके। त्रिवेणी संगम से संदेश जाने के कारण लोग इस कार्यक्रम से जुड़ेंगे।

पूरे माह चलेगा कार्यक्रम

नेहरू युवा केंद्र के कार्यकारी निदेशक लेफ्टिनेंट कर्नल अरुण कुमार ने बताया कि कार्यक्रम पूरे महीने चलेगा। हर जगह अलग-अलग टीम काम करेंगी। इसमें हर दिन हर क्षेत्र में नए लोगों को जोड़कर स्वच्छता का अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि 75 लाख किलोग्राम ङ्क्षसगल यूज प्लास्टिक का 31 अक्टूबर तक निस्तारण करना अभियान का लक्ष्य है।