छतरपुर (www.arya-tv.com)। मध्यप्रदेश के छतरपुर में एक बड़ा हादसा हुआ है। महाराजपुर थाना इलाके में एक बेकाबू कार अनियंत्रित होकर कुएं में जा गिरी। हादसे में घटना स्थल पर ही 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि 3 लोगों को गंभीर चोटें आई है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कार सवार सभी लोग उत्तरप्रदेश के महोवा जिले के रहने वाले थे। सभी लोग शादी समारोह में शामिल होने के बाद यूपी लौट रहे थे। देर रात छतरपुर जिले के महोवा थाना इलाके में कार हादसे का शिकार हो गया।
तेज रफ्तार कार पलटने के बाद सीधे कुएं में जा गिरी। हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने कार में सवार लोगों को बचाने की कोशिश की। लोगों ने तीन को बचा लिया। वहीं 6 लोगों की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने शवों को बरामद कर लिया। वहीं घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा है।