राष्ट्र वादी विचारक पूर्वोत्तर भारत के शिलांग से राष्ट्रीय सिंधी भाषा विकास परिषद, शिक्षा मंत्रालय, भारतसरकार की वर्तमान व पूर्व में भी सदस्य प्रतिनिधि व बोर्ड मेंबर रहीं उमा जगतियानी का आज गृह जनपद लखनऊ उत्तर प्रदेश में निधन हो गया है।
उनके निधन की सूचना से सभी साथी सदस्यों ने भी गहरा दुख जताया है।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के साथ पूर्वोत्तर भारत में कार्य कर रहीं उमा जी को संघ प्रमुख मोहन भागवत जी का भी मार्गदर्शन मिलता रहा है।
उनके साथी सदस्य अयोध्या उत्तर प्रदेश से बोर्ड मेंबर विश्व प्रकाश रूपन ने कहा कि उनके साथ कार्य करना अद्भुत था, गंभीर बीमारी में भी अंत समय तक वे समाज हित में सक्रिय रहीं जो प्रेरणा दायक था।
राष्ट्रीय सिंधी भाषा विकास परिषद के उपाध्यक्ष डा मोहन मंघनानी, पूर्व निदेशक व भारतीय भाषा विभागाध्यक्ष दिल्ली विश्वविद्यालय प्रो रवि प्रकाश टेकचंदानी, वर्तमान निदेशक डॉ सुनील बाबूराव कुलकर्णी, बोर्ड मेंबर व राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष प्रो वासुदेव देवनानी, बोर्ड मेंबर व भारतीय सिंधु सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगतराम छाबड़ा , बोर्ड मेंबर व अजमेर विधायक के प्रतिनिधि मनीष देवनानी, बोर्ड मेंबर बैंगलोर निवासी डा कन्हैयालाल खटवानी, महाराष्ट्र से बोर्ड मेंबर शिक्षा विद डा वंदना खुशालानी,गोवा राज्य से बोर्ड मेंबर शिक्षा विद कविता आसनानी, राजस्थान से बोर्ड मेंबर अशोक मूलचंदानी,बोर्ड मेंबर व सामाजिक कार्यकर्ता सी.ए.तुलसीराम टेकवानी , विश्व प्रकाश रूपन आदि ने अपने साथी सदस्य के निधन पर गहरा दुख जताते प्रभु से पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करने की भी कामना की है।