जंग पर भारत के रिएक्शन से अमेरिका निराश, चेतावनी दी- पुतिन से रिश्तों की भारी कीमत चुकानी होगी

# ## International

(www.arya-tv.com)रूस-यूक्रेन जंग का आज 43 दिन हैं। इसी बीच जंग को लेकर भारत के रुख से खफा US ने भारत को चेतावनी दी है। अमेरिका ने कहा कि भारत अगर रूस के साथ गठबंधन करता है तो उसे लंबे समय तक भारी कीमत चुकानी होगी। अमेरिका का कहना है कि भारत रूस के साथ अपने संबंधों को सीमित करे। भारत यूक्रेन पर हमले के चलते रूस पर लगाए गए प्रतिबंधों के बीच मॉस्को से तेल भी न खरीदे।

इधर, रूस पर और कड़े प्रतिबंध लगाए जाने की मांग हो रही है। फ्रांस में यूरोपियन यूनियन की बैठक हुई। इसमें रूस पर गैस और ऑयल को लेकर बैन लगाने की तैयारी की जा रही है।यूक्रेन के बूचा में रूसी अटैक में बड़ी संख्या में आम नागरिकों के मारे जाने के बाद अमेरिका ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की दोनों बेटियों पर बैन लगाने का ऐलान किया है। अमेरिका ने कहा कि पुतिन की दोनों बेटियां रूस में सरकार के साथ काम करती हैं, इसलिए यह फैसला किया गया है।

UNHRC से रूस को निकालने के लिए आज वोटिंग
बूचा अटैक के बाद गुरुवार को UN जनरल असेंबली की बैठक बुलाई गई है। इस बैठक में रूस को ह्यूमन राइट्स काउंसिल (UNHRC) से बाहर निकालने के लिए वोटिंग कराई जा सकती है। UNHRC में कुल 47 सदस्य देश शामिल हैं। अमेरिका सहित NATO देशों ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है।

अमेरिकी संसद में रूसी वॉर क्राइम की जांच के लिए बिल पास
अमेरिकी संसद ने यूक्रेन में हो रहे वॉर क्राइम की जांच की मांग की। इसके लिए एक बिल पर बुधवार रात वोटिंग हुई। 418 सांसदों ने समर्थन में वोट किया, जबकि, 6 रिपब्लिकन सांसदों ने प्रस्ताव के खिलाफ वोटिंग किया।