बिना लाइसेंसी अवैध लोडेड पिस्टल और जिंदा कारतूस के साथ दो चचेरे भाई गिरफ्तार

# ## Gorakhpur Zone

(www.arya-tv.com)  गोरखपुर में रातोंरात अमीर बनने के चक्कर में दो चेचेरे भाई जेल चले गए। दोनों ने 5 हजार रुपए का जुगाड़ किया और फिर जेल में बंद एक अपराधी पिस्टल खरीदी। दोनों क्राइम अमीर बनना चाहते थे। इसलिए अवैध पिस्टल लेकर घूम रहे थे।

तभी AIIMS पुलिस ने उन्हें महादेव पुरम तिराहे से गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से बिना लाइसेंसी अवैध लोडेड पिस्टल और जिंदा कारतूस मिला। दोनों की पहचान अभिषेक उपाध्याय और प्रियरंजन उपाध्याय के रूप में हुई। दोनों चौरीचौरा के बिलारी के रहने वाले हैं। अखिलेश फिलहाल अपने पिता के साथ पिपराइच के खड़राइच में रहता है। उसके पिता ऑटो चलाते है।

5 हजार में खरीदी थी पिस्टल
AIIMS थाना प्रभारी मदन मोहन मिश्र ने बताया, अभिषेक और प्रियरंजन से पूछताछ में पता चला है कि दोनों भैरोपुर में एक महिला से मिलने आए थे। पिस्टल के बारे में बताया कि यह उन्होंने तीन महीने पहले जेल में बंद राजन मिश्रा से 5 हजार में खरीदी थी। दोनों शार्टकट से अमीर बनना चाहते थे। इसलिए अपराध का रास्ता चुन लिया। पैसे का जुगाड़ कर फिर पिस्टल खरीदा।

अपराध की दुनियां का चुन लिया रास्ता
पुलिस के मुताबिक, दोनो फॉरेक्स ट्रेडिंग यानी विदेशी पैसों का एक्सचेंज भी करते हैं। जुआ भी खेलते हैं। कई महिलाओं से इनका संपर्क है। हालांकि दोनों पर पहले से कोई केस दर्ज नहीं है। पुलिस ने आर्म्स एक्ट में केस दर्ज दोनों के खिलाफ केस दर्ज किया है। वहीं, पुलिस का कहना है कि यह लोग किसी असलहा सप्लायर से मिलने आए थे। उसी की सूचना पर पुलिस पहुंची थी लेकिन सप्लायर भाग गया और ये दोनों दबोच लिए गए।

जिस राजन से लिया था पिस्टल, उसपर दर्ज है 11 केस
पुलिस के मुताबिक, दोनों ने जिस राजन मिश्रा से असलहा खरीदा था, उसपर 11 केस दर्ज हैं। वह बहुत ही शातिर है। रेप, रंगदारी, हत्या के प्रयास, गर्भ गिराने और वीडियो बनाने के आरोप में शाहपुर पुलिस ने राजन को 8 जून 2023 को गिरफ्तार किया था।

तभी से वह जेल में है। राजन उर्फ सरदेन्दु मिश्रा महराजगंज का रहने वाला है। राजन पर बलिया में गुंडा एक्ट, हत्या, हत्या के प्रयास, लूट और महराजगंज कोतवाली में आर्म्स एक्ट, रंगदारी, जलसाजी के साथ ही सहजनवा में हत्या और आर्म्स एक्ट सहित 11 केस दर्ज हैं।