सीवान में एक ही दिन में ढह गए दो पुल, 10 दिन पहले भी गिरा था एक ब्रिज, तेजस्वी यादव ने सरकार को घेरा

# ##

(www.aryatv.com)बिहार में पुल के गिरने की घटनाएं थमने का नाम ही नहीं ले रही हैं। आज यानी 3 जुलाई के तड़के सीवान जिले में 2 पुल ढह गए। इस घटना के साथ ही बीते 10 दिन में पुल गिरने की यह तीसरी घटना सामने आई है। इतना ही नहीं ये तीनों पुल महाराजगंज इलाके में ही गिरे हैं। आज सुबह जो दो पुल गिरे हैं उसमें एक पुल महाराजगंज के देवरिया पंचायत में तो दूसरा पुल महाराजगंज प्रखंड के नौतन सिकंदरपुर गांव के पास गिरा है। 10 दिन पहले भी महाराजगंज के पटेढा-गिरौली को जोड़ने वाला पुल ढह गया था।

कैसे गिर गए दोनों पुल?
महाराजगंज में पुल गिरने के बाद स्थानीय लोगों से बात की गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि ये पुल काफी पुराने हैं और काफी लंबे समय से इनकी मरम्मत नहीं की गई है। इसके अलावा नदी में ज्यादा मिट्टी कटाई होने के कारण ये दोनों पुल गिर गए हैं। स्थानीय लोगों का यह भी कहना है कि 10 दिन पहले महाराजगंज के पटेढ़ा-गिरौली को जोड़ने वाला जो पुल गिरा था, वो भी मिट्टी कटाई के कारण ही गिरा।लोगों ने यह भी कहा कि उन्होंने कुछ दिनों पहले इसकी शिकायत स्थानीय अधिकारियों से भी की थी मगर इस मामले को हल्के में ले लिया गया। और यही कारण है कि पुल आज गिर गया। पुल गिर जाने के कारण लोगों का आवागमन बंद हो गया है। लोगों के आवागन को शुरू करने के लिए CO देवरिया पंचायत के मुखिया संग मिलकर काम करवा रहे हैं।

कितने पुराने थे पुल?
आज जो दो पुल गिरे हैं उसमें से एक पुल महाराजगंज के देवरिया पंचायत में तो दूसरा पुल महाराजगंज प्रखंड के नौतन सिकंदरपुर का है। आपको बता दें कि इसमें से एक पुल साल 998 में तत्कालीन सांसद प्रभुनाथ सिंह के मद से 6 लाख रुपये की लागत से बना था और दूसरा साल 2004 में 10 लाख रुपये की लागत से बना था। लोगों का कहना है कि लंबे समय से इन पुलों की एक बार भी मरम्मत नहीं हुई थी और यही कारण कि ये दोनों पुल गिर गए हैं। लोगों का यह भी कहना है कि इस बार तो सीवान जिले का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

तेजस्वी यादव ने सरकार पर निशाना साधा
आज बिहार में एक ही दिन में 3 पुल और गिरे गए। सुशासनी नेकचलनी के सौजन्य से पिछले 15 दिन में बिहार में कुल 9 पुल जल समाधि ले चुके है। डबल इंजन की सरकार अब इसका दोष भी विपक्ष को देकर अपने कर्तव्यों, सुशीलता से परिपूर्ण वसूली तंत्र एवं डबल इंजन पॉवर्ड भ्रष्टाचार का इतिश्री कर सकती है।