(AryaTv : Lucknow) Khushboo
हिन्दु धर्म में तुलसी का पौधा लगभग हर घर में पाया जाता है। तुलसी को घर में रखना शुभ माना जाता है। जिस घर में तुलसी का पौधा होता है उस घर से हर परेशानी दूर रहती है।
तुलसी के पौधे को ऐसा माना जाता है कि तुलसी का पौधा घर में आने वाली परेशानी के बारे में पहले से ही आभास करा देता है।इसके साथ ही तुलसी के लिए माना जाता है कि तुलसी दरिद्रता, अशांति और क्लेश के बीच नहीं रहती। लेकिन हम तुलसी के ऐसे कुछ उपाय बता रहें हैं जिनको करने से सारी मनोकामना पूरी होगी।
तुलसी का पौधा पवित्र माना जाता है और हिन्दू धर्म में लगभग हर घर में तुलसी का पौधा होता है। इसके साथ ही अपनी मनोकामना को पूरा करने के लिए तुलसी के केवल चार पत्तों की जरुरत है।
इसके लिए सुबह के समय तुलसी के 4 पते तोड़ / पतो को तोड़ लें इसके बाद इन पत्तों को पीतल के बर्तन में पानी डालकर भिगो दें और 24 घंटे तक पानी में भिगे रहने दें।इसके बाद उस पानी की छीटें पूरे घर में छिड़क दें।
इसके साथ ही घर के मुख्य दरवाजे पर इस पानी को जरुर छिड़कें।दरवाजे पर छिड़कने से घर में नकारात्मक शक्ति का प्रवेश नहीं होता। इस उपाय को करने से घर में कभी धन की कमी नहीं रहती इसके साथ ही इस उपाय को करते रहने से किस्मत चमक सकती है।