ट्रंप का दावा: भारत-पाकिस्तान के बीच न्यूक्लियर जंग रोकी, पाक PM की बचाई जान… 3.5 करोड़ मौतें टलीं

# ## International

वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 24 फरवरी 2026 को कांग्रेस के संयुक्त सत्र में दिए ‘स्टेट ऑफ द यूनियन’ भाषण में अपनी विदेश नीति की कामयाबी का जोरदार जिक्र किया। उन्होंने कहा कि दूसरे कार्यकाल के शुरुआती 10 महीनों में ही उन्होंने दुनिया भर के 8 युद्धों का अंत कर दिया, जिनमें भारत और पाकिस्तान के बीच का तनावपूर्ण संघर्ष भी शामिल है। ट्रंप के मुताबिक, यह विवाद परमाणु युद्ध में तब्दील हो सकता था, लेकिन उनकी सीधी दखलंदाजी से इसे टाला जा सका।

ट्रंप ने खासतौर पर भारत-पाकिस्तान संकट का जिक्र करते हुए बताया कि पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने खुद उनसे कहा था कि अगर उनकी (ट्रंप की) भूमिका न होती तो 3.5 करोड़ लोगों की जान जा सकती थी और शायद खुद PM की जान भी खतरे में पड़ जाती। उन्होंने दावा किया कि पिछले साल पहलगाम आतंकी हमले के बाद दोनों देशों के बीच बढ़े तनाव को उन्होंने दबाव और बातचीत के जरिए शांत किया। ट्रंप ने इसे अपनी सबसे बड़ी डिप्लोमैटिक जीत बताते हुए कहा कि पाकिस्तान ने उनकी मध्यस्थता की सराहना की, जबकि भारत ने सीधे वार्ता से संघर्षविराम का श्रेय लिया।