- हिंदुत्व के जननायक की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय कल्याण सिंह की चौथी पुण्यतिथि के पावन अवसर पर लखनऊ के नगर निगम मुख्यालय के सामने स्थापित की गई प्रतिमा पर विभिन्न पदाधिकारीयों ने श्रद्धांजलि अर्पित की । इस कार्यक्रम के अवसर पर उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक, महापौर सुषमा खर्कवाल, विधान परिषद सदस्य मुकेश शर्मा,नीरज बोरा,नगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, सरोजिनी नगर दक्षिण २ के मंडल अध्यक्ष शिव शंकर विश्वकर्मा, सरोजिनी नगर दक्षिण ३ के मंडल अध्यक्ष, विनोद मौर्य, प्रभारी एसपी तिवारी बाबा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, राज कपूर वर्मा, अमृता वर्मा सत्यम शुक्ला, पार्षद गीता देवी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्तागण उपस्थित रहे ।
उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा की कल्याण सिंह जी के द्वारा राम मंदिर व जनसेवकों के लिए किए गए संघर्ष सदैव याद किए जाएंगे और हमारे आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देंगी। इस अवसर पर महापौर सुषमा खर्कवाल ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय कल्याण सिंह जी के द्वारा प्रसस्त किए गए मार्ग सदैव हमारा मार्गदर्शन करेंगे और हम उनके आदर्शो व नीतियों का पालन करेंगे।