- पीएम नरेन्द्र मोदी एवं गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में भाजपा बनी दुनिया की सबसे बडी पार्टी : डॉ दिनेश शर्मा
लखनऊ/जौनपुर। राज्यसभा सांसद एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि प्रशिक्षण कार्यकर्ता के नेतृत्व, व्यक्तित्व और वैचारिक मजबूती को निखारने का महत्वपूर्ण माध्यम है। प्रशिक्षण के माध्यम से कार्यकर्ता संगठन की नीति, रीति और सिद्धांतों से जुड़ता है तथा राष्ट्र निर्माण के लिए तैयार होता है। उन्होंने कहा कि जो सीखता है वही आगे बढ़ता है और प्रशिक्षण प्राप्त कार्यकर्ता भविष्य में स्वयं प्रशिक्षक की भूमिका निभाता है।
उन्होंने कहा कि भाजपा राष्ट्रवादी सोच रखने वाले लोगों का संगठन है, जिसका उद्देश्य केवल सरकार बनाना नहीं बल्कि राष्ट्र निर्माण है। व्यक्ति निर्माण से संगठन और संगठन से राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया मजबूत होती है। प्रशिक्षण की निरंतरता कार्यकर्ता को अनुशासन, धैर्य और सेवा भावना से जोड़ती है।
डॉ. शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनी है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकारें सुशासन और पारदर्शिता का प्रतीक बनी हैं तथा केंद्र सरकार के दौरान विकास की गति तेज हुई है और भारत वैश्विक स्तर पर मजबूत हुआ है।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि पद से अधिक राष्ट्र प्रथम की भावना को प्राथमिकता दें। पार्टी के विचारों को प्रभावी ढंग से समाज तक पहुंचाना भी एक कला है और प्रशिक्षण इसी क्षमता को विकसित करता है।
कार्यक्रम में दिलीप पटेल, डॉ. अजय कुमार सिंह, त्रयंबक त्रिपाठी, कृपा शंकर सिंह, सीमा द्विवेदी, दर्शन सिंह, केसरी देवी पटेल, विद्यासागर सोनकर, हंसराज विश्वकर्मा, बृजेश सिंह प्रिंशु, दिनेश चौधरी, शलभमणि त्रिपाठी, गुरु प्रसाद मौर्य, पीयूष निषाद, राजमणि कोल, शंकर गिरी, समीर सिंह, मनीष शुक्ला, अमरनाथ यादव, कामेश्वर सिंह, अजीत प्रजापति, राजेश राजभर, गणेश केसरवानी, अभिलाषा नंदी तथा मोहले सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
