(www.arya-tv.com) गोरखपुर रेलवे स्टेशन से आज शुक्रवार को एक तरफ पीएम मोदी जहां गोरखपुर-लखनऊ वंदे भारत को हरी झंडी दिखाएंगे वहीं, दूसरी तरफ रविवार से चलने वाली वंदे भारत के लिए टिकटों की बुकिंग शुरू हो गई है। 9 जुलाई से यह ट्रेन चलेगी। ऐसे में रविवार को शेड्यूल जारी होते ही इस ट्रेन के चेयरकार में जहां 100 से अधिक टिकटों की बुकिंग हुई। वहीं, ई-क्लास में 15 सीटें गुरुवार की शाम 7 बजे तक बुक हो गईं थीं।
निर्धारित टाइम टेबल के अनुसार वंदे भारत गोरखपुर से सुबह 6.05 पर रवाना होकर 8.15 पर अयोध्या और 10.15 पर लखनऊ पहुंचेगी। वापसी में लखनऊ से शाम 5.15 पर रवाना होकर रात 9.13 पर अयोध्या और रात 11.25 पर गोरखपुर पहुंचेगी। मनकापुर में सिर्फ ऑपरेशनल स्टापेज दिया गया है। यह ट्रेन सप्ताह में 6 दिन यानी कि रविवार से शुक्रवार तक चलेगी। जबकि, शनिवार को मेंटेनेंन्स की वजह से यह ट्रेन नहीं चलेगी।
कोच की स्थिति
- कुल 8 कोच
- 7 कोच AC चेयर क्लास
- एक कोच एक्सक्यूटिव क्लास
गोरखपुर से लखनऊ जाना है तो ट्रेन का शेड्यूल
स्टेशन | आगमन | प्रस्थान |
गोरखपुर | — | 06:05AM |
बस्ती | 06:52AM | 06:54AM |
अयोध्या | 08:15AM | 08:17AM |
लखनऊ | 10:20 | — |
लखनऊ से गोरखपुर जाना है तो ट्रेन का शेड्यूल
स्टेशन | आगमन | प्रस्थान |
लखनऊ | — | 07:15 PM |
अयोध्या | 09:13 PM | 09:15 PM |
बस्ती | 10:30 PM | 10:32 PM |
गोरखपुर | 11:25 PM | — |
वंदे भारत ट्रेन का किराया
कहां से कहां | चेयर कार | एक्सक्यूटिव क्लास |
गोरखपुर से बस्ती | 393 रुपए | 780 रुपए |
गोरखपुर अयोध्या | 508 रुपए | 1027 रुपए |
गोरखपुर से लखनऊ | 727 रुपए | 1476 रुपए |
वापसी में किराया
कहां से कहां | चेयर कार | एक्सक्यूटिव क्लास |
लखनऊ से अयोध्या | 457 रुपए | 924 रुपए |
लखनऊ से बस्ती | 626 रुपए | 1269 रुपए |
लखनऊ से गोरखपुर | 727 रुपए | 1476 रुपए |
कैटरिंग चार्ज
आइटम | चेयर कार | एक्सक्यूटिव क्लास |
टी-कॉफी | 15 रुपए | 15 रुपए |
ब्रेकफॉस्ट चाय के साथ | 122 रुपए | 155 रुपए |
लंच/डिनर | 222 रुपए | 244 रुपए |
स्नैक्स चाय के साथ | 66 रुपए | 05 रुपए |