व्यापारी कल्याण दिवस ऐतिहासिक निर्णय पूरे देश में उत्तर प्रदेश के इस निर्णय से अत्यंत उत्साह -संदीप बंसल

Lucknow

लखनऊ।रायबरेली रोड उतरेठिया बाजार में आयोजित व्यापारी सम्मान समारोह में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल ने 29 जून को भामाशाह जी की जयंती पर व्यापारी कल्याण दिवस घोषित करने के उत्तर प्रदेश सरकार के निर्णय को ऐतिहासिक निर्णय बताते हुए कहा कि पूरे देश में व्यापारियों में इस निर्णय से अत्यंत उत्साह है प्रसन्नता है और इस निर्णय के कारण अब यह लग रहा है कि राष्ट्रीय स्तर पर व्यापारी दिवस अति शीघ्र घोषित होगा। संदीप बंसल ने कहा कि शिक्षक बाल मजदूर दिवस की तर्ज पर उत्तर प्रदेश की योगी सरकार द्वारा जिस प्रकार व्यापारी कल्याण दिवस मनाने का निर्णय लिया गया है निसंदेह उत्तर प्रदेश के सभी व्यापारी उस पर मुख्यमंत्री एवं उत्तर प्रदेश सरकार के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना जी का हृदय से आभार व्यक्त करते हैं।

उतरेठिया क्षेत्र में आयोजित व्यापारी सम्मान समारोह में उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य रामचंद्र प्रधान भारतीय जनता पार्टी के सरोजिनीनगर क्षेत्र के नेता शंकरी सिंह एवं कई नवनिर्वाचित पार्षद उपस्थित रहे संगठन के लखनऊ के बहुत सारे पदाधिकारियों के बीच में उतरेठिया अध्यक्ष ललित सक्सेना ने आए हुए सभी व्यापारियों का गर्मजोशी से स्वागत किया इस अवसर पर यहां पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए।व्यापारी सम्मान समारोह में मीडिया क्षेत्र से जुड़े बहुत से पत्रकारों को भी सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश प्रवक्ता एवं वरिष्ठ महामंत्री सुरेश छाबलानी, उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल के महामंत्री आकाश गौतम, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य प्रदीप अग्रवाल, उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष अश्वन वर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुज गौतम, पदम् जैन, दीपेश गुप्ता, सुनीत साहू, महिला इकाई की एकता अग्रवाल, संरक्षक सत्येंद्र सिंह अध्यक्ष ललित सक्सेना, वरिष्ठ महामंत्री श्याम साहू, महामंत्री चंदन गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष बृजपाल सिंह, मेहताब उपाध्यक्ष सचिव दीपक सैनी, वरिष्ठ संरक्षक अमरपाल सिंह राठौर, संगठन महामंत्री मोहम्मद समीर, संगठन मंत्री मुकेश यादव, मोहनलालगंज अध्यक्ष सत्यम पांडे,मधुबन नगर अध्यक्ष विरेंद्र कुमार, महिला इकाई की नगर अध्यक्ष कजरा निगम, महामंत्री बीनू मिश्रा, मीडिया प्रभारी संजय निधि अग्रवाल आर के मिश्रा, शिशिर सिंह, चंदन गुप्ता, सरोजनी नगर प्रथम की अध्यक्ष श्रीमती गीता गुप्ता सहित सैकड़ों व्यापारी उपस्थित रहे।