नई बाइक या स्कूटर का है प्लान तो लिस्ट में देखें पिछले महीने कौन से टू-व्हीलर सबसे ज्यादा बिके

Technology

(www.arya-tv.com)जनवरी 2021 में घरेलू बाजार में 4,67,753 गाड़ियों की बिक्री के साथ हीरो मोटोकॉर्प सेल्स चार्ट में टॉप पर है। हालांकि यह 4.2% की सालाना गिरावट है क्योंकि पिछले साल कंपनी ने इस अवधि में 4,88,069 गाड़ियां बेची थीं। सेल्स चार्ट में एक्टिवा सबसे ज्यादा बिकने वाला स्कूटर रहा। वहीं रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 ने भी सबसे ज्यादा बिकने वाले टू-व्हीलर की लिस्ट में अपनी जगह बनाई। जानिए, पिछले महीने कौन से टू-व्हीलर सबसे ज्यादा बिके…

यह रहे जनवरी 2021 में सबसे ज्यादा बिकने वाले टू-व्हीलर

1. हीरो स्प्लेंडर- हीरो ने पिछले महीने 2,25,382 स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बेची। यह सालाना 1.26% की बढ़त है। पिछले साल इसी अवधि में कंपनी ने कुल 2,22,578 स्प्लेंडर बेची थीं।

2. होंडा एक्टिवा- सेल्स चार्ट में स्प्लेंडर के ठीक पीछे होंडा का पॉपुलर स्कूटर एक्टिवा दूसरे स्थान पर रहा। जनवरी 2020 में कुल 2,34,749 एक्टिवा बिकी। हालांकि, यह 9.84% की सालाना गिरावट है, क्योंकि जनवरी 2020 में कंपनी ने 2,11,660 एक्टिवा बेची थीं।

3. हीरो एचएफ डीलक्स- यह हीरो की दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली मोटरसाइकिल रही। सेल्स चार्ट में डीलक्स ने तीसरे पायदान पर अपनी जगह बनाई। पिछले महीने कुल 1,34,860 डीलक्स बिकीं। यह सालाना 29.71% की गिरावट है। पिछले साल इस अवधि के दौरान 1,91,875 डीलक्स बिकी थीं।

4. होंडा सीबी शाइन- शाइन की बिक्री में सालाना आधार पर सबसे ज्यादा 128% की ग्रोथ रही। पिछले महीने होंडा ने कुल 1,16,222 सीबी शाइन मोटरसाइकिल बेची। जबकि, पिछले साल इसी अवधि में कंपनी सिर्फ 50,931 शाइन ही बेच पाई थी।

5. बजाज पल्सर- बजाज की पॉपुलर मोटरसाइकिल पल्सर सेल्स चार्ट में पांचवे पायदान पर रही। जनवरी में कुल 97,580 पल्सर बिकीं जबकि पिछले साल इसी अवधि के दौरान 68,354 पल्सर बिकी थीं। सालाना आधार पर यह 42.76% की बढ़त है।

6. टीवीएस XL100- XL100 इस बार भी टीवीएस का सबसे ज्यादा बिकने वाला टू-व्हीलर रहा। जनवरी में इसके 59,007 यूनिट बिके। यह सालाना 12.34% की बढ़त है। पिछले साल जनवरी में इसके 52,252 यूनिट बिके थे।

7. टीवीएस जूपिटर- एक्टिवा के बाद जूपिटर सबसे ज्यादा बिकने वाला स्कूटर रहा। जनवरी में इसके कुल 51,952 यूनिट बिके जबकि पिछले साल इसी अवधि में इसके सिर्फ 38,689 यूनिट बिके थे। यह सालाना आधार पर 34.28% की बढ़त है।

8. सुजुकी एक्सेस- 125 सीसी का यह स्कूटर सेल्स चार्ट में 8वें पायदान पर रहा। जनवरी में इसके कुल 45,475 यूनिट बिके, जबकि पिछले साल इसी अवधि में इसके 54,595 यूनिट बिके थे। यह सालान 16.70% की गिरावट है।

9. हीरो पैशन- पैशन की बिक्री में सालाना आधार पर 60.42% की बढ़त दर्ज की गई, बावजूद पैशन सेल्स चार्ट में 9वें पायदान पर रही। जनवरी में हीरो ने 43,162 पैशन मोटरसाइकिल बेची जबकि पिछले साल इसी अवधि में कुल 26,905 पैशन बिकी थीं।

10. एनफील्ड क्लासिक 350- क्लासिक 350 की बिक्री में सालाना आधार पर मामूली बढ़त रही। जनवरी में कंपनी ने 40,875 क्लासिक 350 मोटरसाइकिल बेची जबकि पिछले साल इसी अवधि में 40,834 क्लासिक 350 मोटरसाइकिल बिकी थीं। आने वाले महीनों में यह आंकड़ा बढ़ने की उम्मीद है क्योंकि कंपनी इसका नेक्स्ट जनरेशन मॉडल लॉन्च करने वाली है।