मेरठ में ATS ने पकड़े 2 रोहिंग्या: पुलिस और सुरक्षा एजेंसिंया अलर्ट-6 जिलों में चला अभियान

# ## Meerut Zone

(www.arya-tv.com)  उत्तर प्रदेश आतंकवाद निरोधक दस्ता (ATS) ने सोमवार को रोहिंग्या मुस्लिमों के खिलाफ ऑपरेशन चलाया। यूपी के 6 जिलों में एकसाथ कार्रवाई करते हुए 74 रोहिंग्या गिरफ्तार किए गए हैं। मेरठ से ATS ने 2 रोहिंग्या मुसलमानों को पकड़ा है। ये रोहिंग्या टीम ने खरखौदा क्षेत्र की तरफ से पकड़े है। जो फैक्ट्रियों में काम के बहाने यहां आकर रह रहे थे।

 6 जिलों में चला  ये अभियान
उप्र एटीएस को काफी समय से सूचना मिल रही थी कि अवैध रूप से सीमा पार करके यूपी के विभिन्न जनपदों में रोहिंग्या रह रहे हैं। इसी इनपुट के आधार पर एटीएस काफी दिनों से सर्चिंग ऑपरेशन की तैयारी कर रहा था। आज सोमवार को जनपदीय पुलिस के सहयोग से 6 जिलों में ये अभियान चलाया और 74 रोहिंग्याओं की गिरफ्तारी की है।

इन जिलों से भी हुए अरेस्ट
सहारनपुर और मेरठ से दो-दो, हापुड़ से 13, गाजियाबाद से 4, अलीगढ़ से 17 और मथुरा से सर्वाधिक 31 रोहिंग्या पकड़े गए हैं। हापुड़ जिले में सभी रोहिंग्या धौलाना थाना क्षेत्र के खिचरा इलाके में रह रहे थे। गाजियाबाद के लोनी इलाके में ये कार्रवाई हुई है। मथुरा के जैंत थाना क्षेत्र में करीब 8 घंटे तक एटीएस की कार्रवाई चली।