क्रिसमस ट्री लगाने के, जानिए कौन से है फायदे, पायेंगे वास्तुदोष से छुटकारा

# ##

(www.arya-tv.com) मानवता, दया और करूणा के मसीहा, ईसा मसीह का जन्मदिन क्रिसमस के रूप में मनाया जाता है। सारी दुनिया में 25 दिसंबर के दिन क्रिसमस का त्योहार मनाया जाता है। मान्यता है इस दिन मां मरियाम ने प्रभु ईशु को जन्म दिया था। ईसाई धर्मावलंबियों में ये दिन बड़ी धूम-धाम से मनाया जाता है।

इस दिन के साथ कई तरह की परंपरायें और कहनियां जुड़ी हुई है। उनमें से ही एक परम्परा है क्रिसमस ट्री सजाने की। माना जाता है कि ईसा के जन्म की खुशी में स्वर्ग दूतों ने फर्न के पेड़ों को रोशनियों और सितारों से सजा दिया था। उसी की याद में लोग क्रिसमस के दिन क्रिसमस ट्री को तरह-तरह से सजाते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि क्रिसमस ट्री को कई तरह के वास्तु दोष भी दूर करता है। आइए जानते हैं इस बारे में…

1-क्रिसमस ट्री आकार में तिकोना और ऊपर की ओर बढ़ता हुआ होता है। इसे वास्तु में तरक्की, उन्नति का प्रतीक माना जाता है। मान्यता है कि क्रिसमस ट्री लगाने से जीवन में तरक्की और उन्नति आती है।

2- क्रिसमस ट्री सजना और उसे घर में लगाने से नकारात्मकता दूर होती है और घर की पॉजिटिव एनर्जी में वृद्धि होती है।

3- क्रिसमस ट्री को घर की उत्तर दिशा में लगाना चाहिए। ये दिशा सकारात्मकता की दिशा मानी जाती है।

4- क्रिसमस ट्री पर को रंगीन रोशनियों से सजाना चाहिए। ऐसा करने से बच्चों की आयु में वृद्धि होती है और स्वास्थ संबंधी परेशानियां दूर होती हैं।

5- क्रिसमस ट्री पर लगे सितारे जीवन में उत्साह और उमंग का संचार करते हैं। आप जीवन में नई ऊर्जा और उत्साह महसूस करते हैं।

6- क्रिसमस ट्री पर लगे खिलौनों को बच्चों में बांट देना चाहिए। ऐसा करने से आपके घर में खुशहाली और उन्नति आती है।