(www.arya-tv.com) पिछले कुछ दिनों से बॉलीवुड में नेपोटिज्म को लेकर बहस छिड़ी हुई है। नेपोटिज्म की इस बहस में कई स्टार किड्स का नाम सामने आया जिसमें टाइगर श्रॉफ भी शामिल हैं। अब टाइगर की मां ने अपने बेटे को सपोर्ट कर एक मैसेज लिखा है। उन्होंने टाइगर की फोटो शेयर कर लिखा, ‘सफलता मेरी और जलते कोई और हैं, मेहनत मेरी और थकते कोई और हैं’।
अनुराग कश्यप ने नेपोटिज्म की बहस में खींचा था टाइगर का नाम, आयशा ने दिया था यह जवाब
दरअसल, अनुराग ने ट्विटर पर एक ट्वीट को रीट्विट किया था, जिसमें टाइगर श्रॉफ और तैमूर नजर आ रहे थे। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा था, यह है मीडिया द्वारा नेपोटिज्म…क्यों? क्योंकि मीडिया भी वही दिखाती है, जो दर्शक देखना चाहते हैं। तो क्या आप और मीडिया की तरफ से यह वंशवाद नहीं है?’
अनुराग का यह ट्वीट आयशा श्रॉफ को पसंद नहीं आया था और उन्होंने इसका तुरंत जवाब दिया था। उन्होंने रिप्लाई करते हुए ट्वीट किया था, ‘प्लीज मेरे बच्चे को इसमें शामिल मत करिए। वह यहां पर आज अपनी मेहनत की बदौलत है।’
टाइगर श्रॉफ ने डांसर्स को डोनेट किए 100 राशन किट्स
टाइगर ने कुछ दिनों पहले डांसर्स के लिए 100 राशन किट्स डोनेट किए हैं। इसमें जरूरत के सारे फूड आइटम्स और फीमेल डांसर्स के लिए सैनेटरी नैपकिन्स भी शामिल हैं। ये किट करीब एक महीने तक चलेगी। टाइगर की टीम ने इसके लिए सभी डांसरों से को-ऑर्डिनेट किया है।
टाइगर की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो वह लास्ट फिल्म ‘बागी 3’ में नजर आए थे। इस फिल्म में उनके साथ श्रद्धा कपूर लीड रोल में थीं। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की थी।