प्रयगाराज (www.arya-tv.com) यूपी के कौशांबी जनपद में एक ही दिन तीन लोगों की मौत हो गई है। तीनों में जो लक्षण परिवार वालों ने बताए हैं, उससे तो ठंड से ही मौत की आशंका जताई जा रही है। हालांकि अभी इसकी पुष्टि स्वास्थ्य विभाग ने नहीं की है। तीनों की मौत पिपरी कोतवाली क्षेत्र के चायल नगर पंचायत में हुई। चायल नगर पंचायत के वार्ड नंबर तीन गांधी नगर और 10 अजमतगंज स्थित गुरुवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में तीन व्यक्तियों की मौत हो गई है। स्वजनों ने ठंड लगने से मौत होने की आशंका जताई है। चायल नगर पंचायत के वार्ड नंबर तीन गांधी नगर निवासी राजेंद्र प्रसाद (35) पुत्र रामलखन वाहन चालक था। मजदूरी पर वह आटो और ट्रैक्टर चलाता था। स्वजनों के मुताबिक गुरुवार को वह ट्रैक्टर चलाने गया था। वहां से लौटते समय रात में वह घर पहुंचा तो उसकी हालत बिगड़ने लगी। पेट में दर्द व उल्टी होनी शुरू हो गई। स्वजन उसे इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

एक ही दिन तीन लोगों की गई जान,ठंड से हुई मौत
इसी प्रकार चायल नगर पंचायत के वार्ड नंबर 10 अजमतगंज निवासी चंद्रमा (62) पुत्र बिंदेसरी मजदूरी करता था। गुरुवार की रात में चंद्रमा ने खाना खाया था। खाना खाने के बाद ही उसकी तबीयत खराब हो गई और वह जमीन पर गिर कर अचेत हो गया। जब तक परिवार के लोग कुछ समझ पाते, उसकी सांसे थम गईं। इसी तरह इसी रात वार्ड नं तीन निवासी भोला की मौत हो गई है। स्वजनों ने ठंड से मौत की आशंका जताई है। हालांकि अभी तक पुलिस को सूचना नहीं दी गई है। घटना से तीनों घरों में रोना पिटना मच गया हुआ है। कौशांबी जनपद में भी कड़ाके की ठंड से जनजीवन अस्त-व्यस्त है। सर्द हवाओं व शीतलहर से लोग ठिठुत रहे हैं। गलन इतनी बढ़ गई है कि सार्वजनिक स्थलों के साथ ही ग्रामीण अलाव के सहारे ठंड से बचने का प्रयास कर रहे हैं। गुरुवार की अपेक्षा शुक्रवार काे तापमान में और कमी आने की उम्मीद है। आज सुबह न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस रहा।